फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Chief JP Nadda Uttarakhand Visit Today: CM Pushkar singh dhami Told about his government Work

हरिद्वार: सीएम धामी बोले- 45 दिन में जनहित में लिए गए 70 महत्वपूर्ण निर्णय, लक्ष्य आधारित कार्य चार महीने में पूरे होंगे

Fri, 20 Aug 2021 10:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Aug 2021 10:31 PM IST
सार

भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन के सत्र समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda Uttarakhand Visit Today: CM Pushkar singh dhami Told about his government Work
जेपी नड्डा का स्वागत करते सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनहित और राज्यहित में फैसले लेना है। उनकी सरकार वही कर रही है। पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया कि 45 दिन के उनके कार्यकाल में करीब तीन सौ निर्णय लिए गए हैं, इनमें 70 निर्णय जनहित और राज्यहित में अति महत्वपूर्ण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार महीने की अवधि में टारगेट बेस्ड सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। 

विज्ञापन


उत्तराखंड चुनाव 2022: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, सीएम धामी ने सौंपा अपना रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन


भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन के सत्र समापन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक की। कैसे जनता के साथ संवाद बढ़ाया जाए, इस पर चर्चा की। इससे सभी में नई ऊर्जा का संचार हुआ। धामी ने कहा कि सरकार और संगठन के कार्य पहले से निर्धारित हैं। किसी को नया काम नहीं सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनको गति देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड में कई कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार भी कई प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है। चार महीने की अवधि में टारगेट बेस्ड सभी काम पूरे हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बतौर मुख्यमंत्री अपने 45 दिन के कार्यों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। इसका मकसद सिर्फ पदाधिकारियों और नेताओं तक साझा करना था, ताकि वह जनता को बता सकें। सीएम ने कहा कि सरकार जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। कोरोनाकाल में पर्यटन गतिविधियां ठप रही। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए अलग-अलग आर्थिक पैकेज घोषित किए गए हैं।

विपक्ष सकारात्मक मुद्दे उठाएगा तो अमल करेंगे

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विपक्ष का काम मुद्दों को उठाना है। विपक्ष राज्य हित में सकारात्मक मुद्दे उठाएगा तो सरकार उस पर अमल करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल का सिर्फ और सिर्फ चुनावी एजेंडा है। प्रदेश की जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

रात्रि प्रवास कार्यक्रम चल रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से रात्रि प्रवास पर जोर दिया गया। धामी ने कहा कि रात्रि प्रवास कार्यक्रम पहले से चल रहा है। बतौर मुख्यमंत्री वह ऊधमसिंह नगर जिला मुख्यालय में प्रवास कर चुके हैं। उनकी तरह सरकार के कई मंत्री प्रवास कर रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निदान कर रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों से बारिश के चलते बाधित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed