फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP Chief JP Nadda Uttarakhand Visit Today: Bjp National President JP Nadda comes uttarakhand today for two days visit

उत्तराखंड चुनाव 2022: दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे जेपी नड्डा, सीएम धामी ने सौंपा अपना रिपोर्ट कार्ड

Fri, 20 Aug 2021 10:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Aug 2021 10:25 PM IST
सार

हरिद्वार और देहरादून जिले की सीमा पर स्थित एक होटल में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। वहां पहुंचने से पूर्व नड्डा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

विज्ञापन
BJP Chief JP Nadda Uttarakhand Visit Today:  Bjp National President JP Nadda comes uttarakhand today for two days visit
जेपी नड्डा की उत्तराखंड यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे सुबह करीब 10:30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत सरकार के मंत्रियों व प्रदेश पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


नड्डा से मुलाकात में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपना रिपोर्ट कार्ड सौंपा। उन्होंने महीने भर के कार्यकाल की अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। सीएम ने  राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने 15 महत्वपूर्ण उपब्धियां रखीं। मुख्यमंत्री ने नड्डा को युवा प्रदेश, युवा नेतृत्व व विकल्प रहित संकल्प बुकलेट सौंपी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि कोविड 19 से प्रभावित पर्यटन सेक्टर को 200 करोड़ का राहत पैकेज दिया गया है। चिकित्सा क्षेत्र के लिए 205 करोड़ का पैकेज दिया गया है। 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए निःशुल्क टेबलेट देने की योजना है। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क जांच की योजना है। वीर सैनिकों के आश्रितों को दस लाख का अनुदान बढ़ाकर 15 लाख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब लोग पूर्व सूचना के अपने जिलो में प्रवास करेंगे
बैठक कै दौरान नड्डा बोले कार्यकर्ताओं से कि सबसे पहले आप सब लोग पूर्व सूचना के अपने जिलो में प्रवास करेंगे। अगले महीने तक आप पन्ना प्रमुख बनाएंगे। कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा अपने वोटरों की चिंता करे। कार्यकर्ताओं से कहा कि हर विधानसभा और लोकसभा का राजनीतिक विश्लेषण करें और बताए कि वहां चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या करेंगे। कहा कि किसी विस में कोई ऐसा मुद्दा हो सकता है जो मुख्यमंत्री की घोषणा में जुड़ सकता है।

काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचे हुए थे। बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में अध्यक्ष के स्वागत को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। हरिद्वार और देहरादून जिले की सीमा पर स्थित एक होटल में पार्टी के कार्यक्रम होंगे। वहां पहुंचने से पूर्व नड्डा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

दोहपर करीब 12 बजे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां वह कई बैठकें लेंगे। इन बैठकों में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा भी शिरकत कर रहे हैं। दो दिन तक चलने वालीं इन बैठकों में 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन होगा। सांगठनिक बैठकों के अलावा नड्डा ‘सैनिकों का सम्मान और सैनिकों से संवाद’ और ‘संतों का आशीर्वाद’ इन दो कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

ढोल-नगाड़ों और फूलों की बारिश से नड्डा का स्वागत

भाजपा के राट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा। बारिश के बाद भी नड्डा के स्वागत के लिए हाईवे पर जगह-जगह कार्यकर्ता डटे रहे। कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर फूलों की बारिश की। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर ढोल नगाड़ों और गुलाब के फूलों की बारिश कर स्वागत हुआ। स्वागत से गदगद नड्डा ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। 

हरिद्वार और देहरादून जिले की सीमा पर होटल गॉडविन में भाजपा के दो दिवसीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करीब पौने बारह बजे पहुंचे। नड़्डा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष और प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई नेता शामिल थे। नड्डा के स्वागत के लिए होटल से पहले हाईवे पर हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभाओं के कार्यकर्ता स्वागत बारिश में डटे रहे। 

बारिश के चलते स्वागत की औपचारिकता रही। होटल पहुंचने पर हरिद्वार जिले के विधायकों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम होटल में अलग-अलग हॉल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं के लिए पूर्व में कार्ड जारी हुए थे। बिना कार्ड के कार्यक्रम हॉल तक पहुंचने नहीं दिया गया। स्वागत करने वालों में हरिद्वार जिले के भाजपा के सभी विधायक एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

किसी ने टिकट बचाने तो किसी ने पाने के लिए दिखाई ताकत

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत के बहाने विधानसभा के चुनावी चेहरों ने भी अपनी ताकत दिखाई। कोई टिकट बचाने तो कोई टिकट पाने के लिए समर्थकों के संग पहुंचे। यही नहीं होर्डिंग और बोर्ड के जरिये भी चुनावी तैयारी कर रहे भाजपाइयों ने अपने को राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने चमकाने की भरपूर कोशिश की। 

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय जेपी नड्डा देहरादून रोड स्थित एक होटल में पदाधिकारियों और पार्टी के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेने के लिए पहुंचे। इसी महीने आई एक मीडिया रिपोर्ट में प्रदेश में दो दर्जन से अधिक विधायकों के टिकट कटने की आशंका को देखते हुए कई विधायक स्वागत के जरिये अपनी ताकत दिखाने का प्रयास करते रहे।

समर्थक विधायकों के नामों और फोटोयुक्त तख्तियां हाथों लेकर बारिश के बीच ही खड़े रहे। विधायक होटल के गेट पर अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए प्रवेश करते रहे। इसके अलावा जो भाजपाई टिकट लेना चाहते हैं उन्होंने भी ढोल-नगाड़ों के साथ ही हाईवे पर अपने बोर्ड और होर्डिंग लगाकर पहचान जतानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed