{"_id":"6295d3924f576e52db3b9722","slug":"bjp-candidate-dr-kalpana-saini-filed-her-nomination-for-rajya-sabha-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajya Sabha Elections: डॉ.कल्पना सैनी ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल, राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajya Sabha Elections: डॉ.कल्पना सैनी ने किया अपना नामांकन पत्र दाखिल, राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य बनेंगी
Tue, 31 May 2022 04:02 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 31 May 2022 04:02 PM IST
सार
पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद डॉ.कल्पना सैनी राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य होंगी। इससे पहले स्व.मनोरमा शर्मा डोबरियाल कांग्रेस के टिकट से राज्यसभा जा चुकी हैं।
विज्ञापन
डॉ. कल्पना सैनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मंगलवार को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी का दिन है। कमजोर संख्या बल की वजह से कांग्रेस मुकाबले में नहीं है। इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारा। भाजपा के पास विधानसभा में 47 विधायक हैं। दो निर्दलीय और दो बसपा विधायक भी हैं। कांग्रेस के 19 विधायक हैं। बहुमत भाजपा के पक्ष में होने से पार्टी प्रत्याशी का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सीएम धामी नहीं दे पाएंगे वोट: मतदाताओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे पर खुद मतदान से रहे दूर, जानिए क्या है वजह?
उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद डॉ.कल्पना सैनी राज्यसभा जाने वालीं प्रदेश की दूसरी महिला सदस्य होंगी। इससे पहले स्व.मनोरमा शर्मा डोबरियाल कांग्रेस के टिकट से राज्यसभा जा चुकी हैं। राज्य गठन के बाद महिलाओं को राज्यसभा तक पहुंचाने के मामले में कांग्रेस ने शुरुआत की थी।