फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp cabinet minister strict action on secretary in uttarakhand

बैठक में देरी से पहुंचे सचिव, तो कैबिनेट मंत्री ने किया ऐसा कि उड़ गई अफसरों की नींद

Thu, 25 Jan 2018 10:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 25 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
bjp cabinet minister strict action on secretary in uttarakhand
यशपाल आर्य

बैठक में सचिव के देरी से पहुंचने पर ऐसा हंगामा खड़ा हो गया कि अफसरों की नींद उड़ गई। जानिए पूरा मामला...

विज्ञापन


परिवहन मंत्री यशपाल आर्य और परिवहन सचिव डी. सेंथिल पांडियन के बीच कई दिन से चल रही तल्खी बृहस्पतिवार को खुलकर सामने आ गई। 24 जनवरी को कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया कि विभागीय मंत्री अपने महकमे की समीक्षा कर उपलब्धिों का बताएंगे।

इसी के तहत बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री की ओर से बुलाई गई बैठक में सचिव ने पहले बैठक को एक घंटा आगे बढ़ा दिया और इसके बावजूद वह खुद डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे। इस पर परिवहन मंत्री उखड़ गए। पहले उन्होंने मुख्य सचिव उत्पल सिंह को फोन किया, ‘विभाग में ठीक नहीं चल रहा है।
विज्ञापन


अफसर तो मंत्री को कुछ समझ ही नहीं रहे हैं। अब वह दरवाजे पर पहुंचे हैं...वह काफी देर से इंतजार कर रहे हैं..या पांडियन को हटा दें या मुझे हटा दे। उनकी कार्यप्रणाली ठीक नहीं है।’ परिवहन मंत्री ने बृहस्पतिवार को विभाग की समीक्षा बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फोन पर याद दिला दिए पिछले सारे विवाद

bjp cabinet minister strict action on secretary in uttarakhand
d senthil pandian

बैठक 11 बजे शुरू होनी थी, लेकिन सचिव ने कार्यक्रम में व्यस्तता के चलते इसे 12 बजे करने का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार कर लिया गया। इसके बाद मंत्री अपने कक्ष में सचिव के आने का इंतजार करते रहे।

अनुसचिव और अपर सचिव (परिवहन) मंत्री को सफाई देते रहे कि सचिव बस पहुंचने ही वाले हैं। जब अपर सचिव ने बताया कि सचिव साहब बैठक में पहुंच गए है तो मंत्री ने कहा कि अब उन्हें इंतजार करने दे।

इसके बाद बैठक में पहुंचते ही यशपाल आर्य ने सचिव को जमकर खरीखोटी सुनाने के साथ उनके एसडीएम रहते हुए पुराने विवाद की याद भी दिलाई। कैसे तत्कालीन एनडी तिवारी सरकार के समय रुड़की के विधायक उनसे नाराज होकर विधानसभा में विशेषाधिकार हनन का मामला लाने वाले थे और तब उन्होंने (विधानसभा अध्यक्ष) रहते हुए उनके शुरुआती करियर को देखते हुए मदद की थी।

बैठक में परिवहन मंत्री का रुख देखते हुए अफसरों को सांप सूंघ गया। जब विभागीय मंत्री की नाराजगी के संबंध में परिवहन सचिव से बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने किसी भी तरह की टिप्पणी से इनकार कर दिया।

इन मामलों में आमने-सामने आए थे मंत्री और सचिव

bjp cabinet minister strict action on secretary in uttarakhand
इन मामलों में आमने-सामने आए थे मंत्री और सचिव
 परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव के बीच लंबे समय से गतिरोध बना हुआ है। परिवहन मंत्री की जानकारी के बगैर ही उनके आदेश पर हटाए गए एक परिवहन अधिकारी रत्नाकर सिंह को बहाल कर तैनाती दी गई थी। इसमें परिवहन मुख्यालय की भूमिका पर मंत्री ने आपत्ति जताई थी।

बताया जाता है कि 2017 में परिवहन मंत्री की जानकारी के बिना ही कर्मचारियों से जुड़ा मामला कैबिनेट बैठक में लाने की कोशिश की गई थी, जिसे परिवहन मंत्री ने खुद रोका था और नाराजगी भी जताई थी। परिवहन मुख्यालय ने नियमों को ताक पर रखकर वाहनों के रिफ्लेक्टर टेप लगाने का ठेका दिया था। इस मामले के परीक्षण में भी साबित हुआ था कि गड़बड़ी हुई थी।

इसके बावजूद परिवहन मुख्यालय के उच्चाधिकारियों के दबाव में ठेका निरस्त नहीं किया गया, जबकि परिवहन मंत्री मामले में कार्रवाई की बात कह चुके थे। इसी तरह परिवहन मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ ने डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया था। आरोप लगाया था कि इससे वाहन रजिस्ट्रेशन टैक्स कम हो रहा है।

ऐसे में परिवहन मंत्री ने मामले की पूरी जांच कर डीलर प्वाइंट डाटा एंट्री व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए बाकायदा एक पत्र भी जारी किया गया था, लेकिन मुख्यालय ने कुछ ही दिनों में व्यवस्था को लागू कर दिया। ऐसे में नाराजगी कई दिन से बनी हुई थी, जो बृहस्पविार को खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed