फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bitter Cold Weather after Storm And Hail Storm Warning for 24 Hours in uttarakhand

सावधान! अगले 24 घंटे बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी की चेतावनी, कड़ाके की ठंड के आसार

Sat, 03 Nov 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 Nov 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
Bitter Cold Weather after Storm And Hail Storm Warning for 24 Hours in uttarakhand
storm in uttarakhand

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में कल बादल छाए रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार रविवार से 24 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में ओले गिरने और झक्कड़ की भी संभावना है।

विज्ञापन


मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही हल्की वर्षा और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ भी गिर सकती है। 
विज्ञापन


विभाग की मानें तो शनिवार से मौसम करवट बदलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण ओलावृष्टि और आंधी आने की संभावना है। जबकि, उत्तराखंड के अनेक स्थानों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। शुक्रवार को सुबह से चटख धूप खिली हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन चढ़ने के साथ ही हल्की गर्मी का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 29.0 और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.4 और न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। शनिवार दोपहर बाद मौसम बदलेगा और अगले चौबीस घंटे में ओलावृष्टि या आंधी आने की संभावना है। जबकि, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है।

बताया कि ओलावृष्टि, हल्की बारिश और आंधी के कारण दो से तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान गिरेगा। तापमान गिरने के कारण ठंड का एहसास होगा। रविवार दोपहर बाद मौसम साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed