फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bitter cold day conditions for next Two days in uttarakhand after High Snowfall Alert

उत्तराखंड: अगले दो दिन रहेगी कोल्ड डे कंडीशन, पाले और भारी बर्फबारी से बढ़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

Thu, 12 Dec 2019 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bitter cold day conditions for next Two days in uttarakhand after High Snowfall Alert
- फोटो : फाइल फोटो

आज और कल उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 2500 से अधिक ऊंचाई वाले सभी इलाकों में बर्फ गिरने का अनुमान जताया है। वहीं, निचले इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं पाला पड़ने के भी आसार हैं। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में कमी आने से शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में ज्यादा कोल्ड डे कंडीशन रह सकती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ज्यादातर 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। विभागीय बुलेटिन के अनुसार कम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार 13 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर व पिथौरागढ़ के ज्यादातर 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर तेज बारिश व बर्फबारी होने का अनुमान है। देहरादून, टिहरी, नैनीताल व अल्मोड़ा के कुछ अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। आज और कल राज्य के कई क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी हिमपात और ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार को जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हिमपात हुआ। मौसम विभाग की 12 और 13 दिसंबर को सीमांत जिले की ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात, निचले इलाकों में ओलावृष्टि और तेज बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों को अपने-अपने कार्यस्थल पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को क्षेत्र में आसमान बादलों से ढका रहा और ठंडी हवाएं चलती रहीं।

मुनस्यारी और धारचूला की ऊंची चोटियों, दारमा और व्यास घाटी क्षेत्रों में भारी हिमपात हुआ है।  सड़कों में पाला गिरने से वाहनों के भी फिसलने का खतरा बना हुआ है। शीत लहर को देखते हुए बृहस्पतिवार को प्रदेश के मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलों की समीक्षा करेंगे।

केदारनाथ धाम में हल्की बर्फबारी से लुढ़का पारा

केदारनाथ धाम में बुधवार को शाम चार बजे के बाद से हल्की बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। यहां तापमान माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तड़के धाम में घने बादल छाए थे, इस दौरान बर्फबारी की संभावना भी बनी, लेकिन 7.30 बजे से मौसम में सुधार होते ही केदारपुरी में हल्की धूप खिली रही। तीन बजे के बाद तक यहां मौसम ठीक रहा।

आदिगुरु शंकराचार्य के समाधि स्थल के पुनर्निर्माण समेत अन्य कार्य तेजी से होते रहे, लेकिन चार बजे से मौसम से करवट बदली और हल्की बर्फबारी शुरू हो गई। वुड स्टोन के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि बीते चार दिनों तक धाम में मौसम सुहावना था, जिससे यहां कार्य तेजी से हो रहे थे। लेकिन आज, मौसम के खराब होने से ठंड बढ़ गई है। धाम में अधिकतम तापमान 10 डिग्री व न्यूनतम माइनस 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात को यहा पारा माइनस 10 तक गिर रहा है, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed