{"_id":"5a77b0540f0c4efa89d1f6b01847a0fd","slug":"biometric-machine-in-ration-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन में अब कोटेदार नहीं कर सकेंगे घपला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन में अब कोटेदार नहीं कर सकेंगे घपला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 21 Jan 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
अब कोटेदार उपभोक्ताओं के साथ छल नहीं कर पाएंगे। राशन की दुकानों पर बायो मैट्रिक्स मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिससे राशन वितरण में किसी तरह का घपला नहीं हो पाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के तहत आठ दुकानों पर यह मशीन लगाई जाएगी। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले की दो-दो दुकानों पर मशीनें लगेगी। पायलट प्रोजेक्ट के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी दुकानों पर यह मशीन लगाई जाएगी।
बुधवार को सचिवालय में प्रमुख सचिव खाद्य एवं आपूर्ति राधा रतूड़ी ने विभागीय अफसरों की बैठक ली। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश अफसरों को दिए। उन्होंने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट पूरा होते ही प्रदेश के अन्य जिलों में राशन की दुकानों को चिन्हित किया जाएं।
विज्ञापन
इसके अगले चरण में एक हजार दुकानों पर बायो मैट्रिक्स मशीनें लगाने की व्यवस्था की जाएगी। प्रदेश की तकरीबन नौ हजार राशन की दुकानों को चरणबद्ध तरीके से अभियान के तहत बायो मैट्रिक्स मशीन से लैस कर दिया जाएगा। मशीन लगने के बाद यह स्पष्ट रहेगा कि किस राशन कार्ड धारक को कितना राशन और कब दिया गया है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव रतूड़ी ने बताया कि इसके साथ ही राशन कार्ड धारकों के आधार नंबर को भी जोड़ा जा रहा है। जल्द शत प्रतिशत आधार नंबर लिंक कराने को अफसरों से कहा गया है। बैठक में राज्य खाद्य योजना की तैयारी के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई।