{"_id":"e12eba2d35f9e8ccfa5724cb4547db5f","slug":"billions-package-can-find-for-reconstruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदाः पुनर्निर्माण के मिल सकता है करोडों का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदाः पुनर्निर्माण के मिल सकता है करोडों का पैकेज
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 05 Dec 2013 01:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के आपदा पुनर्निर्माण के सात हजार करोड़ के पैकेज पर जनवरी के पहले पखवाड़े में मुहर लग सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग
बुधवार को योजना आयोग की टीम की उत्तराखंड के अधिकारियों की बातचीत को इसी रूप में देखा जा रहा है। योजना आयोग के सलाहकार राकेश सरवाल ने मंगलवार को अलकनंदा और मंदाकिनी घाटी का दौरा भी किया था।
विज्ञापन
पुनर्निर्माण के लिए रखा था सात हजार करोड़ रुपए का पैकेज
बुधवार को उन्होंने पुनर्निर्माण इकाई के अधिकारियों से भी बातचीत की। 16-17 जून की आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने केंद्र के सामने सात हजार करोड़ रुपए का पैकेज पुनर्निर्माण के लिए रखा था।
विज्ञापन
पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान
केंद्र ने योजना आयोग को नोडल एजेंसी बनाया और प्रदेश सरकार को पुनर्निर्माण प्रबंधन इकाई का गठन करने का निर्देश दिया था। बुधवार को योजना आयोग की टीम ने प्रबंधन इकाई के अधिकारियों से भी योजना का खाका लिया।
अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा के मुताबिक उत्तराखंड पुनर्निर्माण पैकेज को जनवरी माह के पहले पखवाड़े में कैबिनेट सब कमेटी के सामने रखा जा सकता है। योजना आयोग की टीम ने इसी पर बातचीत की।
पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग
टीम में योजना आयोग के स्वास्थ्य सलाहकार राकेश सरवाल सहित दो अन्य सदस्य शामिल थे। टीम ने मुख्य सचिव सुभाष कुमार से भी बात की। सूत्रों का कहना है कि टीम को क्षेत्रीय दौरे में विशेष केंद्रीय सहायता योजनाओं में कई खामियां भी मिली हैं पर अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।