फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bike rider died in road accident

Dehradun News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Wed, 28 May 2025 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 28 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Bike rider died in road accident
दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर के पास एक बाइक सवार की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सहसपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी राकेश (48) पुत्र कंटू राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को एक बाइक सवार दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरर्बटपुर से धर्मावाला की ओर जा रहा था। बाइक की गति काफी तेज थी। राजकीय इंटर कॉलेज फतेहपुर के पास बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए 108 इमरजेंसी एबुलेंस से हरर्बटपुर स्थित लेहमन अस्पताल भिजवाया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
23 मई को हुई थी एक छात्र की मौत

बीती 23 मई की रात भी सहसपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से एक छात्र की मौत हो गई थी। बाइक सवार दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed