फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bike loot through Drug-add cardamom in dehradun

नशीली इलायची खिलाई ले उड़ा बाइक व मोबाइल, पुलिस पर केस दर्ज न करने का आरोप

Tue, 17 Dec 2019 12:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Dec 2019 12:10 PM IST
सार

  • 11 दिसंबर की रात हुई वारदात, पुलिस पर मुकदमा दर्ज नहीं करने का आरोप
  • आईएसबीटी पर अपने दोस्त को छोड़ने गया था युवक

विज्ञापन
bike loot through Drug-add cardamom in dehradun
इलायची

विस्तार

आईएसबीटी पर दोस्त को छोड़ने गए एक युवक को नशीली इलायची खिलाकर ठग बाइक और मोबाइल ले उड़ा। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यह मामला सोमवार को सोशल मीडिया पर सुर्खियां बना रहा है। हालांकि अधिकारी मामले की जांच कराकर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन


जाखन के शिवम विहार निवासी गौरव नेगी एक शोरूम में नौकरी करता है। वह उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी संजय क्षेत्री का साला है। पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में गौरव ने बताया कि 11 दिसंबर की रात वह अपने दोस्त को छोड़ने आईएसबीटी गया था। उसे अल्मोड़ा जाना था। दोनों दोस्त बाइक खड़ी करके बस की इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति आया और उसने गढ़वाली भाषा में बात करते हुए उससे घनिष्ठता बढ़ा ली।
विज्ञापन


आरोपी ने खुद को टिहरी का निवासी बताते हुए जाखन तक लिफ्ट देने का अनुरोध किया। दोस्त की बस जाने के बाद वह बाइक से चला तो आरोपी ने दो-तीन इलायची उसे दे दी। इलायची के सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने आईएसबीटी के पास स्थित ठेके से शराब भी खरीदी। आरोपी ने पहले स्वयं शराब का सेवन किया। बाद में बची शराब उसे भी पिला दी। इसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। काफी देर बाद होश आया तो आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल लेकर गायब था।
 

परिजनों नं दो माह पहले ही जन्म दिन पर गिफ्ट की थी बाइक

गौरव ने बताया कि पुलिस चौकी पहुंचकर पुलिसकर्मियों को अपनी व्यथा बताई। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने पटेलनगर थाने जाकर रिपोर्ट लिखवाने को कहा। आईएसबीटी पर एंबुलेंस चालक से पटेलनगर थाने तक छोड़ने का अनुरोध किया, लेकिन वह लाल पुल के पास उतारकर चला गया। जैसे-तैसे वह सुबह पांच बजे अपने कमरे पर पहुंचा। चोरी हुई बाइक परिजनों ने दो माह पहले ही जन्म दिन पर उसे गिफ्ट की थी।

परिजनों के डर से वह घटना को छिपाए रहा। जीजा और उत्तराखंड क्रांति दल के मीडिया प्रभारी संजय छेत्री ने दबाव बनाया तो उसने पूरी घटना बता दी। वह जीजा के साथ चौकी पर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में असमर्थता जताई। शराब ठेके के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज भी मिल गई है। बावजूद इसके पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। 

आईएसबीटी पर घटना 11 दिसंबर की रात की बताई गई है। इसकी शिकायत 16 दिसंबर को मिली है। पुलिस तहरीर के आधार पर छानबीन कर रही है। जांच में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
- श्वेता चौबे, पुलिस अधीक्षक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed