नई टिहरी: डंपर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, नहीं पहना था हेलमेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी में कोटीकालोनी में रविवार रात एक बाइक सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया गया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
कोटीकालोनी चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद ने बताया कि रविवार रात एक बजे सूचना मिली कि कोटीकालोनी डी ब्लाक में एक बाइक सवार सड़क पर घायलावस्था में पड़ा है।
मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल संदीप (28) पुत्र बुलक सिंह निवासी खांड गांव रजाखेत हाल निवासी भागीरथीपुरम को 108 सेवा से जिला चिकित्सालय बौराड़ी पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि युवक यहां एचसीसी कंपनी में काम कर रही एल स्टोन कंपनी में काम करता था। पुलिस ने बताया कि युवक का कमरा कोटीकालोनी में भी बताया गया है, वहां से शायद वह रात को अपने ताऊ के घर बीपुरम जा रहा था।
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहना था, जिससे वह सड़क पर खड़े डंपर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाए गए युवक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया है।