फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bihar youth dies in car-bike collision on elevated road

Dehradun Accident: दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की एलिवेटेड रोड पर कार-बाइक की टक्कर, बिहार के युवक की मौत

Tue, 18 Nov 2025 08:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 18 Nov 2025 08:48 PM IST
सार

बाइक सवार शिवम सहारनपुर की ओर से देहरादून जा रहा था। वहीं, देहरादून की ओर से आ रही कार सहारनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Bihar youth dies in car-bike collision on elevated road
दून दिल्ली एक्सप्रेस वे पर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में बाइक सवार बिहार के युवक शिवम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


हादसा देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड पर हुआ। मंगलवार दोपहर बाइक सवार शिवम सहारनपुर की ओर से देहरादून जा रहा था। वहीं, देहरादून की ओर से आ रही कार सहारनपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


Vikasnagar Accident: दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हादसा, खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, हेल्पर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक बिहार का रहने वाला था। काफी समय से देहरादून में ही परिवार के साथ रह रहा था। मोहंड चौकी इंचार्ज मनोज ने बताया कि हादसे के बाद युवक को कार सवार खुद अस्पताल लेकर गया था। अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed