फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bihar girl sold in Saharanpur In two lakhs sexual assault and hostage till two months

भरोसे का कत्ल: 'अंकल' ने घूमाने का दिया झांसा, सहारनपुर लाकर बिहार की युवती के साथ किया घिनौना काम

Tue, 09 Aug 2022 07:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Aug 2022 07:49 AM IST
सार

बिहार की युवती को सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेचने का मामला सामने आया है। यहां पीड़िता से दो माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई । डीआईजी के निर्देश पर सिडकुल में मुकदमा दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Bihar girl sold in Saharanpur In two lakhs sexual assault and hostage till two months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : demo pic

विस्तार

हरिद्वार में फैक्टरी में काम करने वाली बिहार की एक लड़की को सहारनपुर ले जाकर 2 लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। वहीं 2 महीने तक लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया और पीटा गया। किसी तरह चंगुल से छूट कर आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नग्नयाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के रोहतास जिला निवासी एक युवती सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। उसने क्षेत्र में ही किराए पर मकान लिया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले अधेड़ उम्र के राजकुमार से जान पहचान होने के कारण वह उसे अंकल कहकर बुलाती थी। आरोप है कि मार्च के महीने में राजकुमार ने उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने एक साथी पिंकेश को गाड़ी लेकर बुलाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि सहारनपुर ले जाकर खरीदारी करने का झांसा देते हुए उसे सहारनपुर के एक गांव में बेच डाला। इसके बाद युवती को किसी अनजान जगह पर ले जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। शादी से मना करने पर आरोपियों का कहना था कि उसे दो लाख रुपये में खरीदा गया है। आरोप है कि बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग आई। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीआईजी गढ़वाल को पूरे मामले की जानकारी दी। तब डीआईजी के निर्देश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed