Bigg Boss 17: एलिमिनेट होने के बाद देहरादून लौटे अनुराग डोभाल, एयरपोर्ट पर मां को देख छलके आंसू
Dehradun News: अनुराग डोभाल ने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिग बॉस 17 से एलिमिनेट होने के बाद 'बाबू भैया' अनुराग डोभाल आज बुधवार को वापस अपने घर लौट आए। देहरादून एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर अपने माता-पिता से लिपटकर खूब रोए। इसके बाद वह अपने घर अठुरवाला के लिए रवाना हुए।
उन्होंने कहा है कि उन्हें एलिमिनेट होने का काफी दुख है, क्योंकि उन्हें बाहर की वोटिंग से नहीं बल्कि बिग बॉस के अंदर की वोटिंग से बाहर किया गया है। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि उत्तराखंड के लोगों ने मुझे इतना सपोर्ट किया। कहा कि बिग बॉस से मैं आउट जरूर हुआ हूं, लेकिन जानता हूं जनता के दिलों में हमेशा रहूंगा।
बिग बॉस के बारे में बात करते हुए कहा कि मिडिल क्लास युवाओं को बिग बॉस के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए। क्योंकि जाने के बाद पता चलता है वहां अनुचित व्यवहार होता है।