फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Moye moye trend on social media users are going crazy for making reels From Instagram to YouTube shorts

Moye Moye Trend: गुलाबी शरारा के बाद अब लोग मोये-मोये के हुए दीवाने...इन ट्रेंडिंग गानों पर भी खूब बन रही रील

Wed, 03 Jan 2024 07:52 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 03 Jan 2024 07:52 AM IST
सार

उत्तराखंड के लोकगायक इंदर आर्य के गीत गुलाबी शरारा ने कुछ समय से सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ था। दर्शकों के द्वारा यह उत्तराखंडी गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि इस पर लगभग तीस लाख से अधिक रील्स बन चुकी हैं। अब उत्तराखंड में इन दिनों एक और गीत पर तेजी से रील बनाई जा रही है। हालांकि यह गाना उत्तराखंड का नहीं है। 

विज्ञापन
Moye moye trend on social media users are going crazy for making reels From Instagram to YouTube shorts
instagram

विस्तार

इन दिनों उत्तराखंड के विभिन्न जलाशयों, नम भूमि क्षेत्रों में प्रवास पर आए साइबेरियन पक्षी खूब मंडरा रहे हैं। इन्हीं की तरह इन दिनों सोशल मीडिया में एक साइबेरियन गायक की ओर से गाया गया गीत मोये मोये खूब तैर रहा है। जैसे ही आप अपने सोशल मीडिया फीड को स्क्रॉल करते हैं तो आपको ट्रेंडिंग गाने और ट्यून्स देखने व सुनने को मिलते हैं।

विज्ञापन


इनमें मोये-मोये प्रमुख है। ये इतना वायरल है कि लोगों की जुबान पर भी चढ़ गया है। इस गाने को साइबेरियन गायक टेरा डोरा ने गाया है। गाने का टाइटल डेजनम है। मोये-मोये का मतलब बुरा सपना होता है। हालांकि असल गीत में इस टर्म को 'मोजे मोर'' गाया गया है, जो कि साइबेरियन भाषा में है।
विज्ञापन


इसका मतलब भी बुरा सपना ही होता है। सोशल मीडिया पर इस गाने ने कमाल किया हुआ है। इंस्टाग्राम से लेकर यूट्यूब शॉर्ट्स तक हर जगह इस पर रील बनाए जा रहे हैं। लगभग तीन मिनट के इस गाने को पूरी दुनिया ने सुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हे प्रभु, हे हरि राम भी है ट्रेंडिंग

सोशल मीडिया पर हे प्रभु, हे हरि राम जगन्नाथम प्रेमा नंदी.. भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसपर भी जमकर रील बना रहे हैं और उन रील को देख दर्शक भी अपना मनोरंजन कर रहे हैं। साथ ही अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ साझा कर चटकारे ले रहे हैं।

युवा बोले
आजकल सोशल मीडिया पर बहुत सामान्य सी बात भी वायरल हो जा रही है। बस कंटेंट में दम होना चाहिए। मोये-मोये भी उनमें से एक है। अब दोस्तों व परिवार के बीच मजाक करते हुए भी लोग मोये-मोय कह रहे हैं, जाे सोशल मीडिया में अपडेट हैं वह तो हंसते हैं, लेकिन जिन्हें नहीं पता वह बस यह सोच कर चुप हो जा रहे हैं कि पता नहीं क्या बात कर रहे हैं। -दीपक

इस तरह के ट्रेंडिंग गाने व रील को समझने के लिए सोशल मीडिया पर अपडेट रहना पड़ता है। आजकल लगभग सभी लोग सोशल मीडिया पर हैं। इसलिए मोये-मोय जैसे गीत कुछ ही मिनट में वायरल होने लगे हैं। दोस्तों के बीच इन विषयों पर बात करने के लिए सबसे पहले इनका मतलब समझा बहुत जरूरी है। -सोहन बिष्ट

मोये-मोये बहुत नया शब्द है। समय-समय पर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ नया देखने और सुनने को मिलता है। इस तरह के वीडियो बहुत बड़े स्तर पर लोगों का मनोरंजन करते हैं। बस इन्हें समझने के लिए हमें अपडेट रहता पड़ता है। -मोनिका पटवाल

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: चीन सीमा के अंतिम गांव नीती में पहुंचेगी डबल लेन सड़क, सेना के वाहनों की आवाजाही होगी सुगम

मोये-मोये हर उम्र के लोगों को आकर्षित कर रहा है। सोशल मीडिया में बहुत दम है। लोगों को अगर आपका कंटेंट पसंद आता है तो कुछ ही दिनों में वह वायरल हो जाता है। यूथ के बीच अपनी अलग पहचान बनाना के लिए सोशल मीडिया बहुत अच्छा प्लेटफॉर्म है। बस हमें इसका सकारात्मक प्रयोग करना चाहिए। - आकांशा शुक्ला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed