फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhura Gang beating one prisoner in Haridwar District jail

हरिद्वार: जिला जेल में भूरा गैंग ने एक कैदी को बुरी तरह पीटा, एक हफ्ते के अंदर सामने आई दूसरी वारदात

Thu, 11 Jun 2020 06:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Jun 2020 06:57 PM IST
सार

  • एक सप्ताह में जेल के अंदर घटी दूसरी घटना, एडीजी जेल ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
Bhura Gang beating one prisoner in Haridwar District jail
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरिद्वार जिला जेल में एक सप्ताह के भीतर ही कैदियों के गुटों के बीच मारपीट की दूसरी वारदात सामने आई है। इस बार इंतजार उर्फ भूरा पहलवान गैंग ने एक कैदी पर हमला बोल दिया। गनीमत रही नुकीले हथियार से कैदी बाल-बाल बचगया, वरना बड़ा हादसा होना तय था। एडीजी जेल पीवीके प्रसाद ने पूरे मामले के जांच के आदेश  दिए है।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम की है। जेल की एक बैरक में अपराधी इंतजार उर्फ भूरा पहलवान के गुर्गों ने हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे अनुज चौहान पर हमला बोल दिया। हमलावर भूरा गैंग ने अनुज की बुरी तरह पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच नुकीले हथियार से अनुज पर हमले का प्रयास का विफल हो गया। हंगामा होने पर बंदीरक्षक दौड़कर पहुंच गए। जैसे तैसे भूरा गैंग की पकड़ से कैदी को अलग थलग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाने आया कि कुछ दिन पूर्व भूरा गैंग ने एक कैदी को पीटा था, तब उसके बचाव में कैदी अनुज चौहान उतर आया था। मारपीट में कैदी को हल्की फुल्की चोट आई है।

इधर, जेल में लगातार विवाद की घटना घटित होने से जेल प्रशासन की कार्यशैल सवालों के घेरे में है। इसी सप्ताह जेल कैंपस में खूनी संघर्ष हुआ था। वर्ष 2014 में लक्सर के खनन कारोबारी हत्याकांड में सजा काट रहे अरुण कुमार पर मंगलौर में हुए दोहरे हत्याकांड के आरोपी योगेश ने हमला बोल  दिया था।

योगेश ने अरुण पर नुकीले हथियार से हमला बोला था, जिससे उसे गंभीर चोटें आई थी। जेलर एसएम सिंह ने इस तरह की घटना से इनकार किया। उधर,  एडीजी पीवीके प्रसाद का कहना है कि सत्यता के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed