फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bharat Bandh for sc st act for reservation alert in uttarakhand

भारत बंद: उत्तराखंड में अलर्ट जारी, भड़काऊ पोस्ट डालने वाले जाएंगे जेल, धारा-144 लागू

Tue, 10 Apr 2018 05:56 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 10 Apr 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh for sc st act for reservation alert in uttarakhand
demo pic

10 अप्रैल को प्रस्तावित आरक्षण विरोधी भारत बंद को देखते हुए पुलिस ने प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने एहतियातन के तौर पर देहरादून और हल्द्वानी में धारा-144 लागू कर दी है। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने पुलिस उच्चाधिकारियों और जिलों के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से भड़काऊ पोस्ट, बयानबाजी और अन्य गतिविधियों से दूर रहने का आह्वान किया है।

विज्ञापन


धारा-144 लागू होने से पांच लोग एक साथ एकत्रित नहीं हो सकेंगे। डीएम ने बताया कि बंद के दौरान जिला में किसी तरह का उपद्रव व हिंसा न हो। इसके लिए धारा 144 लागू करने के आदेश दिए हैं। इससे आम गतिविधियों पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। सभी स्कूल, बाजार खुले रहेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के संदेश और फर्जी अफवाहें फैलाई जा रही हैं। 10 अप्रैल को भारत बंद और जुलूस-प्रदर्शन के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको देखते हुए उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने 13 व 14 को बैसाखी, 14 को अंबेडकर जयंती और 16 को सोमवती अमावस्या को देखते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीजीपी ने लोगों से फर्जी अफवाहों और भड़काऊ बयानों से बचने का आह्वान किया। पुलिस को ऐसे सभी मामलों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

धार्मिक स्थलों पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप

Bharat Bandh for sc st act for reservation alert in uttarakhand
uttarakhand police

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या भड़काऊ गतिविधियों में शामिल होने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।कांफ्रेसिंग के दौरान एडीजी अशोक कुमार, वी विनय कुमार, राम सिंह मीणा, दीपम सेठ, आईजी एपी अंशुमन, जीएस मार्तोलिया, केवल खुराना समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

धार्मिक स्थलों पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप
डीजीपी अनिल रतूड़ी ने धार्मिक स्थलों और गणमान्य व्यक्तियों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप चलाने के निर्देश दिए। अंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा और जुलूस को नए रास्ते से लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

12 जोन में बांटा देहरादून जिला
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून जनपद को 12 जोन में बांटा गया है। एलआईयू और पुलिस को अलर्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed