{"_id":"6f103c53d3ba599df39e9169edddd733","slug":"bhagwanpur-sub-election-haridwar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवानपुर उपचुनावः BJP के बड़े नेता आएंगे हरिद्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवानपुर उपचुनावः BJP के बड़े नेता आएंगे हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:29 PM IST
विज्ञापन
बेंगलुरू में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद अब भाजपा का पूरा फोकस हरिद्वार में भगवानपुर उप-चुनाव पर होगा।
विज्ञापन
11 अप्रैल को मतदान होना है, इससे पहले ही भाजपा पूरी ठोस रणनीति के तहत पार्टी नेताओं को भगवानपुर में उतारेगी। सोमवार को पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी व पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री बची सिंह रावत भगवानपुर पहुंच रहे है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कई बड़े नेता भगवानपुर पहुंच रहे हैं। हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने चुनावी क्षेत्र में ही डेरा डाल रखा है। उन्होंने कहा कि जनता में राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बहुत नाराजगी है इसलिए भाजपा की जीत तय है।
विज्ञापन
तीरथ का कहना है कि अब चुनाव प्रचार समाप्त होने की अवधि तक हर कार्यकर्ता को सक्रिय कर आगे बढ़ा जाएगा। भाजपा को उम्मीद है कि बसपा का वोटर पार्टी के पलड़े में झुक सकता है।
विज्ञापन
हालांकि पूरी तरह से अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र होने और मंत्री सुरेंद्र राकेश के निधन से उपजी सहानुभूति के बाद भाजपा को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।
भाजपा के रणनीतिकार यह भी मान रहे हैं कि यदि कांग्रेस के पास यह सीट गई तो बहुमत के लिहाज से तलवार की धार पर चल रही हरीश सरकार को बड़ी राहत मिलेगी। यदि भाजपा जीतने में कामयाब रही तो कांग्रेस की रणनीति को झटका लगेगा।