देवप्रयाग: टोला गांव में फिर लौटा भालू, गश्त बंद होने के दो दिन बाद उसी मकान को तोड़ा
कीर्तिनगर के दुर्गम टोला गांव में भालू की दहशत फिर बढ़ गई है। वन विभाग की रात की गश्त बंद होने के दो दिन बाद भालू ने सुरेंद्र सिंह के उसी मकान को दोबारा क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे पहले भी निशाना बनाया था। ग्रामीणों ने भालू को पकड़ने के लिए वनकर्मियों की तैनाती की मांग की है।
विस्तार
कीर्तिनगर विकासखंड के दुर्गम गांव टोला में भालू का आतंक थम नहीं रहा है। वन विभाग की गश्त बंद होने के दो दिन बाद 21 अक्तूबर की रात भालू ने सुरेंद्र सिंह के उसी मकान को फिर क्षतिग्रस्त कर दिया, जिसे कुछ दिन पहले भी निशाना बनाया था।
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात
दस अक्तूबर की रात भालू ने राजेंद्र सिंह पुंडीर और स्व. शूरवीर सिंह के घरों की छत व दीवारों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद हरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह और मंदीप सिंह के मकानों को भी क्षति पहुंचाई थी। वन विभाग ने करीब दस दिन तक गांव में रात की गश्त की, लेकिन भालू नजर नहीं आया। ग्रामीणों के अनुसार, वन विभाग को दोबारा सूचना दे दी गई है। उन्होंने क्षतिग्रस्त मकान के भीतर वनकर्मियों की तैनाती कर भालू को पकड़ने की मांग की है।