फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Be disciplined and play a role in nation building

Dehradun News: अनुशासन में रहें और राष्ट्र निर्माण में निभाएं भूमिका

Wed, 31 Dec 2025 09:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
Be disciplined and play a role in nation building
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज मथुरावाला में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का बुधवार को शुभारंभ किया गया। इसमें श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरीबाग के छात्र भी प्रतिभाग कर रहे हैं। शिविर का शुभारंभ पार्षद सोबत सिंह रमोला ने बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन में रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, श्री गुरु राम राय लक्ष्मण इंटर कॉलेज पथरीबाग के प्रधानाचार्य राकेश मोहन डबराल ने कहा कि एनएसएस छात्रों के व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने छात्रों से शिविर के जरिये समाज में जागरूकता फैलाने की भी अपील की। इस मौके पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में चंद्र मोहन पयाल, विपिनेश कुकरेती, डॉ. सुनील रावत धनंजय उनियाल, डॉ. निशा, सीमा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed