फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bar ssociation election 2018 Manmohan Kandwal elected for president

देहरादून: मनमोहन कंडवाल पांचवीं बार बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, देखिए पूरी लिस्ट

Tue, 27 Feb 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bar ssociation election 2018 Manmohan Kandwal elected for president
dehradun

देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव में मनमोहन कंडवाल पांचवीं बार अध्यक्ष चुने गए। जबकि सचिव पद पर अनिल शर्मा ‘चीनी’ विजयी रहे। मंगलवार देर रात आए परिणाम बाद कचहरी परिसर में एक साथ दिवाली और होली मनाई गई।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे शुरू हुआ और शाम 4.30 बजे तक चला। इस दौरान 2905 अधिवक्ताओं में से 2260 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


सुबह से लंच के दौरान मतदान की गति धीमी रही, हालांकि दोपहर दो बजे के बाद गति पकड़ी और 60 फीसदी अधिवक्ताओं ने वोट डाले। चुनाव में प्रारंभ से ही सभी को अध्यक्ष और सचिव पदों पर कांटे की टक्कर होने की आशंका थी और मतगणना पूर्ण होने तक प्रत्याशी-समर्थकों सभी में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान पूरा होने के बाद रात करीब 9 बजे मतगणना शुरू हुई। जैसे-जैसे वोटों की गिनती बढ़ रही थी, समर्थकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा था। इसके बाद रात करीब 11.10 बजे अध्यक्ष पद पर मनमोहन कंडवाल और सचिव पद पर अनिल शर्मा के नाम की घोषणा हुई।

इसके तुरंत बाद कचहरी परिसर ढोल-नगाड़ों और पटाखों से गूंज उठा। इस दौरान समर्थकों ने जमकर गुलाल की होली भी खेली और एक-दूसरे से गले भी मिले। अध्यक्ष पद पर जहां मनमोहन कंडवाल को 1053 वोट मिले, वहीं निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा उर्फ बंटू को 837 वोटों से संतोष करना पड़ा। जबकि प्रमिला राठौर को 28 और अरुण सक्सेना को 343 वोट मिले। सचिव पद पर अनिल शर्मा को 807, अनिल पंडित को 653, प्रकाश टी. पाल को 566 व अजय बिष्ट को 209 वोट मिले।

अन्य पदों पर चुने गए पदाधिकारी

Bar ssociation election 2018 Manmohan Kandwal elected for president
dehradun
अन्य पदों पर चुने गए पदाधिकारी

उपाध्यक्ष पद
काली प्रसाद भट्ट 1027 वोट
वीरेंद्र सहगल 379
सत्या डोगरा 256
विनोद रसिया 210
परितोष बडोनी 219
आसिफ खान 167

संयुक्त सचिव
भानु प्रताप सिसोदिया 657 वोट
अमित डंगवाल 649
वंदना मांझ 305
उत्तम सिंह 216
प्रभाकर कुमार 111
सीताराम नौटियाल 285

लाइब्रेरियन के लिए ललित भंडारी 1247 वोटों के साथ विजयी रहे, इसी पद के लिए आरएस भारती को 973 वोट मिले।

ऑडिटर के लिए अल्पना जदली 1540 वोटों के साथ विजयी रहीं, इसी पद के लिए जेपी शेरवाल को 671 वोट मिले।

 

कार्यकारिणी सदस्य

Bar ssociation election 2018 Manmohan Kandwal elected for president
dehradun

कार्यकारिणी सदस्य (10 वर्ष)
शैलेंद्र कुमार - निर्विरोध

कार्यकारिणी सदस्य (सात वर्ष)
रामसूरत ठाकुर 755
बसंत देव आर्य 746
आशा तजवंती 706

कार्यकारिणी सदस्य (पांच वर्ष)
अनिल कुमार 1309
अनुबाला मेहता 905

कार्यकारिणी सदस्य (तीन वर्ष)
जय प्रकाश सिंह 1101
कृष्ण कुमार 1090

कार्यकारिणी सदस्य (तीन वर्ष महिला)
अनुपमा ठाकुर 1355
दिलराज कौर 858
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed