फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   baluni suicide, case on four accused.

बलूनी आत्महत्याः 48 घंटे बाद चार पर केस दर्ज

Fri, 05 Dec 2014 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 Dec 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
baluni suicide, case on four accused.

रेलवे सीनियर ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार बलूनी की खुदकुशी के मामले में आखिरकार 48 घंटे बाद चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन


रेलवे विजिलेंस के इंस्पेक्टर समेत एक ठेकेदार, एक दलाल और एक अन्य पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। इससे पहले परिजनों ने नेहरू कालोनी थाने में हंगामा किया। सुसाइड नोट में आरोपियों के नामों का जिक्र होने के बावजूद पुलिस के मुकदमा दर्ज न करने पर सवाल खड़े किए गए।
विज्ञापन


पंडितवाड़ी निवासी सीनियर ट्रैफिक इंस्पेक्टर (पार्सल सेक्शन) सुनील कुमार बलूनी (38) को 20 नवंबर को दिल्ली से आई रेलवे की विजिलेंस टीम ने रिश्वत के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बलूनी ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड नोट में उन्होंने स्टेशन से सेल्स टैक्स चोरी का माल निकालने वाले दलालों पर रिश्वत मामले में झूठा फंसाने और विजिलेंस टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

सुसाइड नोट में लिखे थे चारों के नाम

baluni suicide, case on four accused.

चार आरोपियों के नाम भी सुसाइड नोट में लिखे थे, लेकिन पुलिस ने परिजनों की तहरीर मिलने पर ही केस दर्ज करने की बात कही थी।

बृहस्पतिवार को बलूनी के परिजन, रिश्तेदार नेहरू कालोनी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए कड़ी नाराजगी जताई। कहा कि सुसाइड नोट में साफ उल्लेख होने के बाद भी पुलिस हाथ बांधे बैठी हुई है।

पुलिस ने किसी तरह बलूनी के परिजनों को समझाया। इसके बाद दोपहर में बलूनी की साली आशा भट्ट की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ ओमवीर रावत ने बताया कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इन पर हुआ मुकदमा
हेमंत वासुदेव: विजिलेंस इंस्पेक्टर
सतेंद्र कुमार: रेलवे ठेकेदार
जोगेंद्र सिंह सहगल: दलाल
राजू तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed