फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   bahuguna got importance in shankhnaad rally by amit shah.

शाह की शह से बढ़ा बहुगुणा का कद, भाजपाईयों में बेचैनी

Sun, 26 Jun 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Sun, 26 Jun 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
bahuguna got importance in shankhnaad rally by amit shah.
शंखनाद रैली में अमित शाह के साथ मंच पर बहुगुणा - फोटो : अमरउजाला

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को पार्टी कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। इस बात के संकेत शंखनाद रैली के दौरान बहुगुणा को अमित शाह के साथ मंच पर प्रमुखता से जगह मिलने से सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि बहुगुणा को ज्यादा तरजीह भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ा सकता है। पार्टी के कई पुराने विधायकों व पदाधिकारियों में इस बात को लेकर नाराजगी तो है, लेकिन अभी किसी तरफ से खुलकर कोई आवाज नहीं आई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि हरिद्वार में आयोजित शंखनाद रैली के दौरान बागी विधायकों में से विजय बहुगुणा ही ऐसे रहे जिन्हें भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मंच पर पहली पंक्ति में जगह मिली। वहीं भाजपा के कई पुराने विधायकों को दूसरे मंच पर जगह दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहुगुणा बने खास तो दूसरी पंक्ति में हरक

bahuguna got importance in shankhnaad rally by amit shah.
अमित शाह - फोटो : अमरउजाला

बहुगुणा की मौजूदगी से कयास लगाए जा रहे हैं कि पार्टी भविष्य में इन्हें कोई अहम जिम्मेदारी सौंप सकती है। गौरतलब है कि भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी ने पूर्व सीएम बहुगुणा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बना दिया है।

वहीं कांग्रेस में बगावत के दौरान प्रमुख चेहरा रहे हरक सिंह रावत अभी भी पहली पंक्ति के नेता नहीं बन पाए हैं। यूं तो रैली के दौरान हरक को मंच पर संबोधन का मौका भी मिला पर जब जगह देने की बात आई तो हरक को प्रमुख नेताओं के पीछे मंच पर दूसरी पंक्ति में ही संतोष करना पड़ा। यही वजह रही रही कि जब रैली खत्म हुई तो फोटोजर्नलिस्ट अपने कैमरे में हरक सिंह रावत की तस्वीर को ढूंढ़ते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed