फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath yatra stop after Boulder falls on tourist bus 1200 pilgrims stuck

बोल्डर गिरने से छह लोगों की मौत के बाद बदरीनाथ यात्रा रुकी, जगह-जगह रोके गए 1200 तीर्थयात्री 

Wed, 07 Aug 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Aug 2019 08:37 AM IST
विज्ञापन
Badrinath yatra stop after Boulder falls on tourist bus 1200 pilgrims stuck
बदरीनाथ हाईवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में अवरुद्ध रहने के कारण मंगलवार को दिनभर बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा रुकी रही। पुलिस प्रशासन की ओर से बदरीनाथ धाम के साथ ही जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में लगभग 1200 तीर्थयात्रियों को रोका गया है। 

विज्ञापन


चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि लामबगड़ क्षेत्र में लगातार मौसम खराब हो रहा है। बुधवार को मौसम खुलने और लामबगड़ में हाईवे सुचारु होने के बाद ही तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम जाने दिया जाएगा। मंगलवार को सुबह नौ बजे लामबगड़ में चट्टान से बस पर बोल्डर गिरने से छह लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

चार सौ तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में रोका

इस घटना के बाद यहां हाईवे अवरुद्घ हो गया। दिनभर मौसम खराब रहने के कारण बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा रोक दी गई। बदरीनाथ धाम जा रहे लगभग 800 तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन की ओर से जोशीमठ, पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में रोका गया, जबकि चार सौ तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम में रोका गया है। 

प्रशासन ने जारी किए दूरभाष नंबर
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के संबंध में किसी भी जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने आपातकालीन दूरभाष नंबर जारी किए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि लामबगड़ में घायल और मृतकों के संबंध में जानकारी के लिए आपातकालीन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01372-251437, 7055753124 व 9068187120 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मंगलवार को बदरीनाथ धाम से जोशीमठ की ओर आ रही बस लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चट्टान से बोल्डर बस के ऊपर आ गिरे। हादसे से छह लोगों की मौत हो गई। इनमें एक मृतक की राजू कुमार (20) निवासी बिजनौर (उप्र) की मौके पर ही शिनाख्त कर ली गई। दीपक आलवेदर रोड का निर्माण कार्य कर रही कंपनी में आपरेटर था। देर रात अन्य पांच मृतकों की पहचान राजेश (38) पुत्र भागीरथ मिश्रा, राकेश मिश्रा (39) पुत्र छोटे लाल, संदीप मोगरे (39) तीनों निवासी शिवाजीनगर, वकोला ब्रिज, शांताकुंज पूर्वी मुंबई और दुर्गा प्रसाद मोहराना (24) निवासी उड़ीसा के रूप में हुई है। ये पांच लोग बदरीनाथ की यात्रा पर आए थे। एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

आठ घायलों में चालक सुजान सिंह (53) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी त्यूला, हरमनी थराली (चमोली), परिचालक दर्शन सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, निवासी घाट (चमोली), प्रेम सागर (42) पुत्र प्रह्लाद प्रसाद, निवासी शिवांग (बिहार), जितेंद्र प्रसाद गौड़ (40) पुत्र नगदू प्रसाद गौड़, निवासी जिला देवरिया (उप्र), रवि सिंह (27) पुत्र राम लक्ष्मण सिंह, सूरज मिश्रा (21) पुत्र विनोद मिश्रा और शैलेश शुक्ला (40) पुत्र नरेंद्र शुक्ला, तीनों निवासी मुंबई (महाराष्ट्र) और जवाहर सिंह (60) पुत्र गब्बर सिंह, निवासी थेंग, जोशीमठ (चमोली) को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया है। हादसे को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही रोक ली गई। लामबगड़ क्षेत्र में लगातार मौसम खराब होने और चट्टान से पत्थर छिटकने के कारण रेस्क्यू कार्य भी समय से शुरू नहीं हो पाया था। अपराह्न दो बजे जैसे ही जेसीबी से बोल्डर को हटाया गया, तो बस सड़क से नीचे खाई में जा अटकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed