फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath temple

अब घर बैठे पाइए बदरीनाथ का प्रसाद

Sat, 21 Jun 2014 08:50 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Sat, 21 Jun 2014 08:50 PM IST
विज्ञापन
badrinath temple

उत्तराखंड के चार धामों में सर्वश्रेष्ठ बदरीनाथ धाम में अटूट आस्था और विश्वास रखने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को अब प्रतिवर्ष यात्रा के दौरान मिलने वाला बदरीविशाल का प्रसाद घर पर ही मुहैया हो जाएगा।

विज्ञापन


बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) बदरीनाथ की अभिषेक पूजा, शयन आरती और अन्य पूजाओं में भाग लेने वाले तीर्थयात्रियों का डाटा बैंक तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


बीकेटीसी द्वारा अभी तक करीब 20,000 तीर्थयात्रियों का डाटा तैयार कर लिया गया है। मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को डाक विभाग की मदद से बदरीनाथ का प्रसाद घर-घर पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दिन चढ़ती है तुलसी और चंदन

badrinath temple

बदरीनाथ धाम में भगवान को प्रतिदिन तुलसी और चंदन चढ़ाई जाती है। प्रतिदिन बदरीनाथ को चढ़ाई गई तुलसी और चंदन को भक्तों में बांट दिया जाता है।

अब बीकेटीसी इस प्रसाद को अपने उन भक्तों तक भी पहुंचाने की तैयारी कर रही है जो किन्हीं कारणों से धाम में नहीं पहुंच पाते हैं।

योजना के अनुसार इस बार धाम में पहुंच रहे तीर्थयात्रियों का डाटा बैंक तैयार करते हुए उनके घर का पता, मोबाइल नंबर और ई-मेल पता लिया जा रहा है।

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं चढ़ावा

badrinath temple

बीकेटीसी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि तीर्थयात्रियों को प्रतिवर्ष बदरीविशाल के प्रसाद को भेजने की अभिनव योजना बनाई जा रही है।

तीर्थयात्री प्रसाद को ग्रहण करने के पश्चात धाम का चढ़ावा ऑन लाइन मंदिर समिति के बैंक खाते में जमा करवा सकते हैं।

बदरीनाथ धाम के प्रसाद को तीर्थयात्रियों तक पहुंचाने के लिए एक दशक पूर्व भी योजना बनाई गई थी जो वर्तमान में भी चल रही है।

इस योजना के तहत कुछ धनाड्य वर्ग को ही फायदा पहुंच रहा है। अब बीकेटीसी ने इस योजना को वृहद रूप से संचालित करने का मन बनाया है।

समिति ने करीब 13 कर्मचारियों को धाम में पहुंचने वाले सभी तीर्थयात्रियों के डाटा बैंक को तैयार करने में लगाया हुआ है जो तीर्थयात्रा संपन्न होने तक लाखों तीर्थयात्रियों का डाटा बैंक तैयार कर लेंगे जिसके पश्चात यात्रियों की मांग पर उन्हें प्रतिवर्ष बदरीविशाल का प्रसाद भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed