फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath kedarnath yatra

बदरी-केदारनाथ धाम में मुश्किल हुए सभी काम

Fri, 25 Apr 2014 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Apr 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
badrinath kedarnath yatra

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अभी भी यात्रा के लिए तैयार नहीं हो पाया है। दूध गंगा में हालांकि बीआरओ वाहनों की आवाजाही के लिए हिमखंड हटा चुका है, लेकिन अभी भी हिमखंड हाईवे पर आ रहे हैं।

विज्ञापन


बैनाकुली में मिट्टी का भरान होने से सड़क धंस रही है। कई स्थानों पर खड़ी चढ़ाई होने से वाहन फंस रहे हैं। हनुमान चट्टी से दूध गंगा तक हाईवे से डामर पूरी तरह से उखड़ गया है, जो चटख धूप में धूल भरा और बारिश में दलदल में तब्दील हो रहा है।
विज्ञापन


लामबगड़ में भी भूस्खलन क्षेत्र में स्थिति नाजुक बनी हुई है। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दूधगंगा में तीन दिन बाद बुधवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने हिम खंड को काटकर हाईवे को अपराह्न दो बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया। हालांकि अभी भी हाईवे के दोनों ओर करीब बीस मीटर तक हिमखंड फैला हुआ है जो चटख धूप खिलने के बाद हाईवे पर आ सकता है।

बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर राहुल श्रीवास्तव का कहना है कि दूध गंगा और कंचन गंगा में एक डोजर हर समय खड़ा रहेगा।

केदारनाथ में मुश्किल खड़ी कर सकती है बारिश

badrinath kedarnath yatra

केदारनाथ क्षेत्र में बर्फ हटाने के काम में जुटे दलों के लिए बारिश मुश्किल खड़ी कर सकती है।

राज्य मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार को केदारनाथ में गरजन वाले बादल विकसित हो सकते हैं। इसके साथ ही हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावना है।

प्रदेश के अन्य जिलों उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग के कई हिस्सों में गरज संग बारिश हो सकती है। अन्य स्थानों पर मौसम आम तौर पर सूखा रहने की उम्मीद है।

राजधानी दून में भी हालात तकरीबन इसी तरह के रहेंगे। शाम के वक्त हालांकि बादल छा सकते हैं। इससे पहले दून में दिन भर अच्छी धूप खिली रही।

आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 67, जबकि न्यूनतम प्रतिशत 27 रिकार्ड किया गया। तापमान में भी मंगलवार के मुकाबले तकरीबन एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

गुरुवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में उछाल की संभावना है। यह दो डिग्री सेल्सियस ऊपर जाकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।न्यूनतम तापमान हालांकि 17 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा।

पुल बनने में लगेंगे छह दिन

badrinath kedarnath yatra

केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा में निर्माणाधीन स्टील गार्डर पुल को बनने में अभी पांच-छह दिन और लगेंगे। पुल के एबटमेंट (जिन पिलरों के ऊपर पुल खड़ा होता है) बन गए हैं।

अब इसके ऊपर फोल्डिंग ब्रिज बनना शेष रह गया है। उम्मीद है कि एक सप्ताह के अंदर इस पर आवाजाही शुरू हो जाएगी।
पिछले वर्ष 16/17 जून को आए जल प्रलय में केदारनाथ पैदल मार्ग जगह-जगह ध्वस्त हो गया था।

रामबाड़ा से केदारनाथ तक पैदल मार्ग इस लायक नहीं बचा कि उस पर दोबारा से आवागमन हो, इसलिए रामबाड़ा में नदी पार पहाड़ी से रास्ता बनाने का विकल्प ढूंढा गया। तब यहां दो अस्थायी पुल बनाए गए थे।

बारिश और बर्फबारी से काम की रफ्तार धीमी

badrinath kedarnath yatra

अभी इनमें से एक पुल पर आवाजाही हो रही है, लेकिन यह पुल सुरक्षित नहीं है। दो पुलों के बीच में लोनिवि स्थायी फोल्डिंग पुल का निर्माण कर रहा है ताकि यहां पर सुरक्षित आवाजाही हो सके और बरसात में पुल न बहे।

वर्तमान में पुल के दोनों एबटमेंट का निर्माण हो चुका है। गुरुवार से पुल को जोड़ने का काम शुरू करने की योजना है। 15 अप्रैल को लोनिवि ने एक हफ्ते में पुल का निर्माण कार्य पूर्ण करने की बात कही थी।

लेकिन लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण काम की रफ्तार धीमी हो गई। तीन दिन से मौसम के साथ पर पुन: काम में तेजी आई है। अब विभाग एक 28 अप्रैल तक पुल चालू करने की बात कह रहा है।

बीच में मौसम की खराबी के कारण काम प्रभावित हुआ है। 27 अप्रैल तक पुल तैयार हो जाएगा। मजदूर बृहस्पतिवार से पुल जोड़ने का काम शुरू कर देंगे। इसे जोड़ने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा।
- केके श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता लोनिवि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed