{"_id":"57a1fb3d4f1c1b675d2ba02b","slug":"badrinath-highway-open-to-big-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े वाहनों के लिए खुला बदरीनाथ हाईवे पर टला नहीं है संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े वाहनों के लिए खुला बदरीनाथ हाईवे पर टला नहीं है संकट
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Wed, 03 Aug 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटी बीआरओ की मशीनें
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में बुधवार को बड़े वाहनों की आवाजाही खुल गया है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है। यहां अभी भी चट्टान पर अटके बोल्डर और मलबा खतरे का सबब बना हुआ है। बारिश होने पर मलबा हाईवे को पुन: अवरुद्ध कर सकता है। बीआरओ ने यहां चट्टानी भाग की हिल कटिंग कर हाईवे को चौड़ा कर दिया है।
मंगलवार रात को बारिश थमने के बाद बुधवार को सुबह पांच बजे से बीआरओ की मशीनों ने लामबगड़ में हाईवे सुधारीकरण का कार्य शुरू किया।
चट्टान से रह-रहकर छिटक रहे पत्थर
जिन स्थानों पर हाईवे संकरा हो गया था, वहां हिल कटिंग कर हाईवे को बड़े वाहनों की आवाजाही लायक बनाया गया। हालांकि बीआरओ अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को बड़े वाहनों के बजाय छोटे वाहनों से बदरीनाथ धाम जाने की सलाह दी है।
बीआरओ के कमांडर कर्नल आर सुब्रमण्यम का कहना है कि लामबगड़ में हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है। यहां थोड़ी बारिश होने पर भी हाईवे पर मलबा और बोल्डर आ रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भी सुबह आठ बजे तक चट्टान से रह-रहकर पत्थर छिटक रहे थे। खचड़ा नाला और लामबगड़ नाले में भी हाईवे को सुधार लिया गया है।