{"_id":"ec5b8a69c917d776904c7a8154da6ad8","slug":"badrinath-highway-open-for-yatra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे खुला, वाहनों की आवाजाही शुरू
ठाकुर सिंह नेगी / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Mon, 18 Aug 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को बदरीनाथ हाईवे वाहनों के लिए खोल दिया गया है। हालांकि, अभी भी कई जगहों पर भूस्खलन का डर है।
विज्ञापन
लोकल सवारियों को मिली राहत
जिसके लिए जगह-जगह पर बीआरओ की टीम मुस्तैद है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोकल सवारियों को राहत महसूस हुई है।
दो दिन से मार्ग बंद होने के कारण यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सोमवार सुबह से ही बदरीनाथ हाईवे पर श्रीनगर, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि क्षेत्रों के लिए वाहनों की आवाजाही सुचारू हो गई।
इससे पूर्व करीब दो दिन तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप था। व्यासी, शकनीधार, देवप्रयाग आदि जगहों पर मलबा और पत्थर आ जाने के कारण मार्ग पर दो दिन वाहनों का संचालन नहीं हो पाया।
विज्ञापन
मार्ग पर आवाजाही सुचारू
बीआरओ के एईई रामाजयम ने बताया कि मलबा हटाने में जुटी बीआरओ की टीम ने सोमवार को मार्ग पर आवाजाही सुचारू कर दी है।
इधर, संयुक्त बस अड्डे पर विभिन्न रूटों के लिए वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोकल सवारियों को राहत मिली है। वहीं, पहाड़ों पर ठप हुए व्यापार ने भी एक बार फिर गति पकड़ ली है।
विज्ञापन