फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway collapse and yamunotri route blocked due to debris

बदरीनाथ और यमुनोत्री मार्ग मलबा आने से बंद, तीन मीटर तक बहा हाईवे, रास्ते में ही फंसे तीर्थयात्री

Fri, 01 Sep 2017 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Fri, 01 Sep 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway collapse and yamunotri route blocked due to debris

भारी बारिश के कारण बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में करीब तीन मीटर तक बह गया है। करीब 25 मीटर हिस्से में टनों मलबा आ गया है, जिससे बदरीनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं यमुनोत्री में भी मलबा आने से हाईवे बंद हो गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिनभर हाईवे अवरुद्ध रहा और बारिश होने से हाईवे को खोलने का कार्य भी शुरू नहीं हो पाया। हाईवे बंद होने से पुलिस प्रशासन की ओर से करीब 100 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर व जोशीमठ और 80 यात्रियों को बदरीनाथ की ओर से रोका गया है।
विज्ञापन


हाईवे नहीं खुलने से 478 तीर्थयात्री लामबगड़ में तीन किमी पैदल और फिर वाहन से बदरीनाथ धाम पहुंचे। बृहस्पतिवार रात को हुई भारी बारिश के कारण रात करीब एक बजे लामबगड़ गदेरा उफान पर आ गया, जिससे यहां तीन जगहों पर हाईवे करीब चार मीटर तक बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को भी बारिश होने से हाईवे खोलने का काम शुरू नहीं हो सका। लामबगड़ में हाईवे सुधारीकरण कार्य में जुटी मेकाफेरी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर शोमित्र का कहना है कि लामबगड़ में हाईवे के बीचोंबीच बह रहे गदेरे में तेज उफान से सड़क करीब तीन मीटर तक बह गई है। मौसम खराब होने से हाईवे को खोला नहीं जा सका है। शनिवार को मौसम सामान्य होने पर हाईवे को खोल दिया जाएगा।

यमुनोत्री हाईवे कई जगह बंद, यात्री फंसे

badrinath highway collapse and yamunotri route blocked due to debris

लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार को यमुनोत्री राजमार्ग कई स्थानों पर बंद हो गया जिससे स्थानीय लोग व यात्री विभिन्न जगहों पर फंसे रहे। भूस्खलन के कारण बड़कोट क्षेत्र में देहरादून और जानकीचट्टी मार्ग बृहस्पतिवार को रातभर बंद रहे, जिसे एनएच की टीम ने शुक्रवार सुबह आठ बजे खोला। हालांकि लगातार हो रही बरसात के कारण मार्ग बार-बार बंद हो रहा है।

दूसरी ओर हनुमान चट्टी के पास स्लिप जोन सक्रिय होने से यमुनोत्री हाईवे से लगे गांव के ग्रामीण चिंतित है। ग्रामीण जगवीर सिंह पंवार का कहना है कि शासन-प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति अनदेखी कर रही है।

वहीं अपर सहायक अभियंता रमेश भारती ने कहा कि, संवेदनशील स्थानों पर मशीनें व ऑपरेटर तैनात किए गए हैं। मार्ग बंद होते ही उन्हें खोल दिया जाएगा। वहीं धरासू बैंड से 100 मीटर आगे यमुनोत्री रोड मलबा आने से बंद थी, जिसे सुबह 9.30 बजे खोला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed