फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Highway Accident Truck crushed five women pilgrims in Srikot Ganganali two dead three Injured

Badrinath Highway: श्रीकोट गंगानाली में दर्दनाक हादसा, टैंकर ने पांच महिला यात्रियों को कुचला, दो की मौत

Tue, 13 Aug 2024 11:12 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Aug 2024 11:12 PM IST
सार

Badrinath Highway Accident: महिलाएं बदरीनाथ से दर्शन कर लौटी थीं। कुछ महिलाएं होटल के आगे फुटपाथ पर बैठे थीं। तभी एक एक डंपर ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Badrinath Highway Accident Truck crushed five women pilgrims in Srikot Ganganali two dead three Injured
डंपर ने महिलाओं को कुचला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदरीनाथ की तीर्थ यात्रा से लौटीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित टैंकर ने कुचल दिया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हादसा बदरीनाथ हाईवे पर श्रीकोट गंगानाली में हुआ। महाराष्ट्र से महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आया था। धाम में दर्शन करने के बाद सभी महिलाएं श्रीकोट के एक होटल मे रुकी हुईं थीं। मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी।
विज्ञापन


New Jail Act: उत्तराखंड कैबिनेट ने नए जेल एक्ट को दी मंजूरी, रद्द होंगे तीन पुराने कानून
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े पर टक्कर मारी और उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलता हुआ दीवार तोड़कर आगे निकल गया।। दो महिला टैंकर के नीचे दब गई। जिन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया।

इस घटना में एक महिला यात्री ललिता ताउरी (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि अन्य चार घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया। यहां पर सरिता उर्फ गौरी (50) को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है। बेस अस्पताल के एमएस डॉ. अजय विक्रम ने बताया कि एक महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं। घायलों की स्तिथि खतरे से बाहर है।

इनकी हुई मौत

  • ललिता ताउरी (50) पत्नी हरीश ताउरी निवासी गोपालजिन, जिला अकोला महाराष्ट्र
  • सरिता उर्फ गौरी (50) पत्नी नरेश निवासी तिजकरा जिला अकोला महाराष्ट्र


ये हुईं घायल

  • सारिका राजेश राठी (46) पत्नी राजेश राठी निवासी मोधा, तहसील दरैपुर, जिला अमरावती, महाराष्ट्र
  • संतोषी धनराज राठी (45) पत्नी धनराज बालकृष्ण राठी निवासी तालुका भोतमार, जिला भोतमार, महाराष्ट्र
  • मधुबाला राजेंद्र कुमार (54) पत्नी राजेंद्र कुमार निवासी किथोरखैत, जिला अकोला, महाराष्ट्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed