उत्तराखंड: हरीश रावत पहुंचे बदरीनाथ धाम, कहा- देवस्थानम बोर्ड धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़
राजनीतिक प्रवक्ता सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हरीश रावत पूजा-अर्चना करने के बाद पंडा पुरोहितों के साथ आम लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को बदरीनाथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और यशपाल आर्य ने यहां बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। उन्होंने बदरीनाथ सिंह द्वार पर जय बदरीविशाल के जयकारे भी लगाए।
कांग्रेस सरकार बनते ही बोर्ड को भंग
उन्होंने तीर्थ पुरोहितों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भेंट की। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि चारधामों में देवस्थानम बोर्ड बनाने की आवश्यकता ही नहीं थी। यह हमारी धार्मिक परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस सरकार बनते ही बोर्ड को भंग कर दिया जाएगा।
कड़ाके की ठंड: बदरीनाथ में जमने लगे झरने और नाले, बर्फ में तब्दील हुईं ओस की बूंदें, तस्वीरें
हरीश रावत और यशपाल आर्य शनिवार की सुबह करीब 11 बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट तक बदरीनाथ धाम की पूजाओं में प्रतिभाग किया। इसके बाद बदरीनाथ सिंहद्वार पर जय बदरीनाथ के जयकारे लगाए। उन्होंने गुजराती भवन में अल्प विश्राम किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और तीर्थ पुरोहितों ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भेंट की।
प्रदेश में अच्छी, सक्षम और जन कल्याणकारी सरकार देगी कांग्रेस
हरीश रावत ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस प्रदेश में अच्छी, सक्षम और जन कल्याणकारी सरकार देगी। इसी कामना को लेकर भगवान बदरीनाथ से भी मनौति मांगी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि देवस्थान बोर्ड बनाकर सरकार ने तीर्थपुरोहितों और हक-हकूकधारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। देवस्थान बोर्ड को तत्काल भंग किया जाना चाहिए। उन्होंने तीर्थपुरोहितों को एकजुट होकर कांग्रेस को सहयोग करने का आह्वान किया।
मास्टर प्लान के तहत स्थानीय लोगों के पुनर्वास की मांग
तीर्थ पुरोहित अशोक टोडरिया, गुणानंद कोटियाल, गौरव पंचभैया और जयदीप मेहता ने पूर्व सीएम हरीश रावत से देवस्थानम बोर्ड भंग करने और बदरीनाथ में मास्टर प्लान के तहत स्थानीय लोगों के पुनर्वास की मांग उठाई। करीब एक घंटे तक बदरीनाथ में रहने के बाद वह दोपहर में 12 बजे हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए।
2363 तीर्थयात्रियों ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन
बदरीनाथ धाम में शनिवार को 2363 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर मनौतियां मांगी। अभी तक 1,73,858 तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ धाम में मौसम सामान्य बना हुआ है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।