Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   The Bharatiya Gyan Kumbh examination was held.

Chamoli News: भारतीय ज्ञान कुंभ परीक्षा का आयोजन हुआ

Sat, 21 Nov 2026 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 21 Nov 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
The Bharatiya Gyan Kumbh examination was held.
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय बौद्धिक ज्ञान कुंभ परीक्षा 2.0 का सफल आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के 107 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह परीक्षा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान और शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। परीक्षा में भारतीय काल दर्शन, वैदिक गणित और भारतीय चिकित्सा जैसे विषयों से 100 अंकों के प्रश्न पूछे गए। सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर पर नकद धनराशि व प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी परीक्षाएं छात्रों को प्रतियोगी तैयारी का अवसर देती हैं। परीक्षा नोडल डॉ. आरसी भट्ट, डॉ. पूनम तोमर, डॉ. विनोद चन्द्र, डॉ. कृष्ण चंद्र, उमेश पुरोहित, आरके पुरोहित, गबर सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



कर्णप्रयाग महाविद्यालय में स्व-गणना प्रक्रिया पर हुई कार्यशाला
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज स्व-गणना प्रक्रिया पर एक कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ऑनलाइन स्व-गणना की जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। स्व-गणना नोडल अधिकारी डॉ. मदन शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने स्व-गणना की अवधारणा, उपयोगिता और ऑनलाइन प्रक्रिया के चरणों पर प्रकाश डाला। डॉ. शर्मा ने सही और प्रामाणिक जानकारी भरने की आवश्यकता बताई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने स्व-गणना की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं जनसामान्य और शैक्षणिक समुदाय को डिजिटल माध्यमों के प्रति जागरूक करती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed