{"_id":"6b0181044a71282a9603ba14","slug":"vehicle-driver-cleared-of-blame-in-case-involving-youths-death-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-128013-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: युवक की मौत के मामले में वाहन चालक दोषमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: युवक की मौत के मामले में वाहन चालक दोषमुक्त
Sat, 21 Nov 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 21 Nov 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
अदालत से
कर्णप्रयाग। सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एसीजेएम न्यायालय के न्यायाधीश नदीम अहमद की अदालत ने दोपहिया वाहन और टैक्सी की टक्कर में युवक की मौत के मामले में टैक्सी चालक को दोषमुक्त कर दिया है।
अभियोजन के अनुसार 30 दिसंबर 2024 को शाम करीब 5:45 बजे सिमली से आगे गंगानगर मोड़ के पास टैक्सी ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी चालक की मौत हो गई थी। पुलिस ने टैक्सी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने नौ गवाह पेश किए लेकिन वाहन चालक की तेज गति और लापरवाही साबित नहीं कर पाया। कोई प्रत्यक्षदर्शी भी अदालत में पेश नहीं हुआ। साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने टैक्सी चालक को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। संवाद