खुल गया बदरीनाथ हाईवे, सुरक्षित निकाले यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को दोपहर पौने एक बजे लामबगड़ से बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया। इसके साथ ही धाम में फंसे 300 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
बुधवार को बदीनाथ हाईवे के लामबगड़ में गदेरे का जल स्तर बढने से 20 मीटर हाईवे बह गया था। इससे बदरीनाथ धाम यात्रा रुक गई थी। बीआरओ के मजदूर बुधवार से ही हाईवे बनाने में जुटे हुए हैं।
इस बजह से बदरीनाथ धाम में लगभग 300 तीर्थयात्री फंसे हुए थे। जबकि जोशीमठ में बदरीनाथ जाने के लिए 250 तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे थे।
मंगलवार की रात भी बंद हुआ था राजमार्ग
मंगलवार रात की बारिश के बाद भी मलबा आने से लामबगड़ में बदरीनाथ राजमार्ग बंद हो गया था। इससे बुधवार सुबह दस बजे तक आवाजाही ठप रही थी।
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) काफी मशक्कत के बाद मार्ग खोल पाया था। इसके बाद फंसे तीर्थयात्री और स्थानीय लोग निकल सके।
दोपहर बाद फिर बह गया मार्ग
बुधवार को दोपहर बाद लामबगड़ के पास गदेरे में अचानक पानी काफी तेज हो गया।
इससे बदरीनाथ राजमार्ग का बीस मीटर हिस्सा पानी के साथ बह गया था। आवाजाही बंद होने से तीर्थयात्री और स्थानीय लोग एक बार फिर फंस गए थे।