फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   badrinath and tungnath portal open on wednesday.

आज खुलेंगे बदरीनाथ और तुंगनाथ के कपाट, गद्दी पहुंची धाम

Wed, 11 May 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ, ऊखीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, बदरीनाथ, ऊखीमठ Updated Wed, 11 May 2016 02:16 AM IST
सार

  • उद्धव की डोली और आदिशंकराचार्य की गद्दी पहुंची धाम
  • तृतीय केदार तुंगनाथ की डोली पहुंची अपने अंतिम पड़ाव

विज्ञापन
badrinath and tungnath portal open on wednesday.
बदरीनाथ धाम में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

श्री बदरीनाथ और तुंगनाथ धाम के कपाट बुधवार को आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बदरीनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्म मुहूर्त में साढ़े चार बजे विधिविधान और पूजा-अर्चना के साथ खुलेंगे। मंगलवार को पांडुकेश्वर के योग ध्यान बदरी मंदिर से बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नबूंदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल की अगुवाई में भगवान उद्धव की डोली, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और तेल कलश यात्रा (गाड़ू घड़ा) दोपहर 12.27 बजे बदरीनाथ धाम पहुंच गई है। धाम में देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने रावल, शंकराचार्य की गद्दी और गाडू घड़ा यात्रा का फूल-मालाओं और बदरी विशाल के जयकारों के साथ स्वागत किया।

विज्ञापन


तुंगनाथ की डोली पहुंची चोपता
तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए अंतिम पड़ाव चोपता पहुंच गई है। यहां भक्तों ने डोली का जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया। मंगलवार सुबह से मक्कू स्थित भूतनाथ मंदिर में भगवान तुंगनाथ की पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। भक्तों ने भगवान के दर्शन कर अपने परिवार की कुशलक्षेम के लिए मनौती मांगी। दोपहर साढ़े बारह बजे उत्सव डोली ने अगले पड़ाव की ओर प्रस्थान किया।
विज्ञापन


गांव की महिलाओं ने मांगलिक गीतों के साथ डोली को ग्रीष्मकाल के छह माह के लिए कैलाश को विदा किया। भगवान तुंगनाथ की डोली, पाव, चलियाखोड़ और बनियाकुंड होते हुए शाम पांच बजे रात्रि विश्राम के लिए अंतिम पड़ाव चोपता पहुंची। बुधवार को सुबह सात बजे तुंगनाथ की डोली अपने धाम को प्रस्थान कर 10 बजे  मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद शुभ लग्नानुसार मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed