{"_id":"599bd7ba4f1c1b0e6d8b47fb","slug":"badrianth-highway-block-due-to-landslide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से चट्टान दरकी, 406 तीर्थयात्रियों समेत सेना के जवान भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से चट्टान दरकी, 406 तीर्थयात्रियों समेत सेना के जवान भी फंसे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
landslide in badrinath highway
बदरीनाथ हाइवे पर मंगलवार को सुबह 8 बजे अचानक चट्टान का एक हिस्सा छिटककर हाइवे पर आ गया। जिससे बदरीनाथ और हेमकुंड की यात्रा रुक गई ।
विज्ञापन
गनीमत यह रही कि चट्टान टूटने के दौरान हाइवे पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। हाईवे के दोनों और यात्रा वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है।
विज्ञापन
यहां बद्रीनाथ जाने वाले करीब 240 और हेमकुंड जाने वाले 166 यात्री फंसे हुए हैं यात्री हाइवे खुलने का इन्तजार कर रहे हैं। हाइवे के देर शाम तक खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
यह हाइवे चीन सीमा को भी जोड़ता है। जिससे मौके पर सैन्य जवान और उनके ट्रक भी फंसे हुए हैं। जो बॉर्डर की ओर जा रहे थे।