फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bachendri Pal swachh bharat abhiyan from haridwar on raft

मिशन क्लीन गंगा के तहत राफ्ट पर अपने दल के साथ रवाना हुईं माउंट एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल

Mon, 08 Oct 2018 11:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 08 Oct 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
Bachendri Pal swachh bharat abhiyan from haridwar on raft
चंडी घाट से रवाना हुआ दल - फोटो : amar ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री बछेंद्री पाल तीन दिन के गंगा रक्षा और जनजागरण अभियान पर हरिद्वार से रवाना हो गईं।

विज्ञापन


मिशन क्लीन गंगा के तहत चंडी घाट से बछेंद्री पाल अपने 40 सदस्यीय दल के साथ राफ्ट पर रवाना हुईं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। यह दल राफ्टिंग करते हुए हरिद्वार से बिजनौर तक जाएगा।
विज्ञापन


बछेंद्री पाल ने रविवार को भी कई स्थानों पर जनजागरण किया। देव संस्कृति विश्वविद्यालय में छात्रों के साथ संवाद करने के साथ ही उन्होंने गंगा घाटों पर अभियान भी चलाया। देसंविवि में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बछेंद्री पाल ने कहा कि युवाओं में जो उत्साह, जोश और जब्जा है, वह एक एवरेस्ट के समान है। ऐसे युवा ही समाज का नेतृत्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं के प्रति, अपने सहयोगियों के प्रति और प्रकृति के प्रति सम्मान के भाव सदैव रखने का मूल मंत्र दिया। कुलपति शरद पारधी ने कहा कि बछेंद्री पाल नारी जाति के लिए एक मिसाल है। उन्होंने संपूर्ण समाज को आगे बढ़ने के लिए उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि यदि मन में उत्साह, उमंग हो, तो बहुत कुछ किया जा सकता है। 


देसंविवि के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या ने कहा कि पद्मश्री बछेंद्री पाल हमारे समाज के लिए गौरव है। इसके बाद बछेंद्री पाल ने स्पर्श गंगा एवं बींग भागीरथ टीम के सदस्यों के साथ  रोड़ी बेलवाला औश्र  सीसीआर टावर के पास सफाई अभियान चलाया। स्पर्श गंगा अभियान के  संयोजक शिखर पालीवाल ने कहा कि पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नेतृत्व में युवाओं की टीम गंगा तटों व आसपास के लगते क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। इस दौरान वेणु त्यागी, सागर पुरोहित, जितेंद्र चौहान, गोकुल, शिवम अरोड़ा, हन्नी सैनी, विपिन सैनी, मोहित विश्नोई आदि शामिल रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed