फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   babri masjid collapse case

हरिद्वार में हुई थी बाबरी मस्जिद गिराने की प्लानिंग

Tue, 15 Jul 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 15 Jul 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
babri masjid collapse case

अशोक सिंघल के बाद विश्व हिंदू परिषद में प्रसिद्ध और चर्चित रहे आचार्य गिरिराज किशोर नहीं रहे। हरिद्वार से उनका नाता गहरा और पुराना था।

विज्ञापन


संतों को राम मंदिर आंदोलन के साथ जोड़ने का काम गिरिराज किशोर ने किया। अयोध्या का विवादित ढांचा गिराने की पटकथा उन्होंने खुद हरिद्वार में बैठकर लिखी।

संयोग देखिए की विवादित ढांचा कार सेवा के माध्यम से गिराने का निर्णय भी बाद में इसी नगर में लिया गया।

लंबे समय तक हरिद्वार में रहे गिरिराज किशोर

babri masjid collapse case

विहिप के महामंत्री रहे आचार्य गिरिराज किशोर लंबे समय तक हरिद्वार में रहते रहे। ललतारौ स्थित विहिप के कर्मश्री और गंगाश्री भवनों में आचार्य ने महीनों बिताए।

स्वामी चिन्मयानंद  सरस्वती के परमार्थ आश्रम, कच्छी आश्रम, अखंड परमधाम तथा सत्यमित्रानंद के भारत माता मंदिर में आचार्य महीनों रहे। दूधाधारी मंदिर से भी उनका रिश्ता रहा।

अशोक सिंघल और आचार्य गिरिराज किशोर ने हरिद्वार में बैठकर अयोध्या का विवादित ढांचा गिराने की योजनाएं कई बार बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देशभर के संतों को विहिप से जोड़ने का काम किया

babri masjid collapse case

आचार्य की पहल पर इस नगरी में संतों के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठकें हुईं। धर्म संसद कईं बार आयोजित की।

वस्तुत: आचार्य गिरिराज किशोर ने हरिद्वार मे रहते हुए देशभर के संतों को विहिप से जोड़ने का काम कर दिखाया।

समूची विश्व हिंदू परिषद और संत समाज जानते हैं कि आचार्य के प्रयासों से ही कारसेवा का वह महा अभियान चल पाया था। पिछले कुछ वर्षों से बीमारी के कारण आचार्य हरिद्वार नहीं आ पाए। अलबत्ता वर्ष 2005 तक उनका आगमन रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed