फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Baba ramdev support modi government for remove article 370 of jammu and kashmir

देश में जल्द लागू होगा एक संविधान-एक कानून, कुछ दिन में हटेगा अनुच्छेद 370: बाबा रामदेव

Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Aug 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Baba ramdev support modi government for remove article 370 of jammu and kashmir
बाबा रामदेव - फोटो : एएनआई

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जल्दी ही वह दिन आने वाला है जब देश में एक संविधान और एक कानून होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में यह दिन जल्दी ही आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाई जानी चाहिए। स्वामी रामदेव रविवार को हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ में आयोजित आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस समारोह के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी रामदेव ने कहा कि कश्मीर की समस्या 70 सालों में कांग्रेस की सरकारों ने उलझा कर रखी। यह किसी देश में नहीं है कि दो-दो कानून लागू हों। केवल भारत में ही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अब कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटा देनी चाहिए।

कश्मीर और कांग्रेस के जो नेता इन धाराओं को हटाने की मुखालफत कर रहे हैं वह देशद्रोही हैं। स्वामी रामदेव ने जम्मू कश्मीर के वर्तमान हालात पर कहा कि देश की एकता अखंडता के लिए जरूरी है कि एक संविधान, एक झंडा और एक ही एजेंडा हो।

स्वामी रामदेव ने पाक अधिकृत कश्मीर को लेकर देश को लोगों को धीरज रखने को कहा। राम मंदिर के बारे में बोलते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि मैंने पहले ही आशंका जताई थी कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई मध्यस्थता कमेटी कुछ करने वाली नहीं है। वह केवल समय बर्बाद कर रही है और मेरी आशंका सही साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed