फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patanjali Corona Medicine News: baba ramdev claims he made corona medicine

Patanjali Corona Medicine: बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना से बचाव की दवा, सौ फीसदी रिकवरी रेट का दावा

Tue, 23 Jun 2020 02:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 23 Jun 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Patanjali Corona Medicine News: baba ramdev claims he made corona medicine
पतंजलि कोरोना मेडिसिन - फोटो : amar ujala

योगगुरु बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दवा ढूंढ ली है। इस दौरान बाबा रामदेव ने यह दवा लांच की।

विज्ञापन


इस आयुर्वेदिक दवा के बारे में विस्तार से बताने के लिए आज बाबा रामदेव हरिद्वार में प्रेस कांफ्रेंस की। जिसमें योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण पतंजलि आयुर्वेद की औषधि 'दिव्य कोरोनिल टैबलेट' का कोरोना संक्रमित मरीजों पर क्लीनिकल ट्रायल के परिणामों की घोषणा की।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ की ओर से दावा किया गया है कि कोरोना टैबलेट पर हुआ यह शोध पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट हरिद्वार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। 'दिव्य कोरोनील टैबलेट' का निर्माण  आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार में किया जा रहा है। 

अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर से दवा को लिया जा सकता है

योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का दावा है कि कोरोना वायरस को मात देने वाली ये दवा आर्युवेदिक है, इसका नाम 'कोरोनिल' दिया गया है। बाबा रामदेव ने कहा कि पूरी रिसर्च के साथ हमने इसे तैयार किया है। दवा का सौ फीसदी रिकवरी रेट है और शून्य फीसदी डेथ रेट है। भले ही लोग अभी हमसे इस दावे पर प्रश्न करें, हमने सभी वैज्ञानिक नियमों का पालन किया है। हमारे पास हर सवाल का जवाब है।
 

We've prepared the first Ayurvedic-clinically controlled, research, evidence & trial based medicine for COVID19. We conducted a clinical case study&clinical controlled trial, and found 69% patients recovered in 3 days & 100% patients recovered in 7 days: Yog Guru Ramdev, Haridwar pic.twitter.com/QFQSVF0JIh

— ANI (@ANI) June 23, 2020



रामदेव ने कहा कि इस दवा में सिर्फ देसी सामान का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें मुलैठी-काढ़ा समेत गिलोय, अश्वगंधा, तुलसी, श्वासरि का भी इस्तेमाल किया गया है। अगले सात दिनों में पतंजलि के स्टोर से दवा को लिया जा सकता है, इसके अलावा सोमवार को एक Ordernil APP ऐप लॉन्च किया जाएगा, जिससे ये दवा घर-घर पहुंचाई जाएगी।

तीन दिन के भीतर 69 फीसद रोगी रिकवर हुए

योगगुरु बाबा रामदेव ने दावा किया कि दवा परीक्षण के तीन दिन के भीतर 69 फीसद रोगी रिकवर हुए हैं। प्रेस कांफ्रेंस में बाबा रामदेव ने कोरोना वायरस की तीन दवा लांच की। श्वासारी बटी, दिव्य कोरोनिल टैबलेट और अणुनासिका तेल। इनका उपयोग एक साथ करना है ।

100 लोगों पर दवा का ट्रायल किया गया। ये सभी 15 से 65 आयु वर्ग के हैं। जल्द ही क्रिटिकल मरीजों पर सेकंड ट्रायल किया जाएगा। अणुनासिका तेल तीन से पांच बूंद नाक में डालने से श्वास नलिका में कोरोना के प्रभाव को खत्म कर देता है। बाबा रामदेव ने दावा किया कि ये दवा ब्लडप्रेशर, हार्ट बीट और नाड़ी को भी कंट्रोल करती है। ये दवा श्वसन तंत्र को मजबूत करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed