फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   b.ed tet trainee protest.

नौकरी के बदले बेरोजगारों को मिली मार

Tue, 14 Oct 2014 11:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Oct 2014 11:01 AM IST
विज्ञापन
b.ed tet trainee protest.

शिक्षकों की भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर देहरादून में सचिवालय कूच करते बीएड टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगारों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका
इसमें 12 से अधिक बेरोजगार घायल हो गए, जिन्हें कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बेरोजगारों के जुलूस को सचिवालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। बेरोजगारों के बैरिकेडिंग को पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी।
विज्ञापन


लाठीचार्ज में विवेक नैनवाल, दीपक बर्त्वाल, अभिषेक, विजय गैरोला व नरेंद्र मोहन सिंह समेत कई बेरोजगार घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद बेरोजगार बैरिकेडिंग के आगे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारों ने कहा कि पांच मार्च को कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों के 1800 पद बढ़ाए गए थे। लेकिन, इसका शासनादेश जारी नहीं हुआ और 2794 पदों पर ही भर्ती की गई।

प्रदर्शन में बलदेव भंडारी, महेंद्र चौहान, सुरेंद्र सहगल, शमशेर सिंह ज्याला, मनवीर रावत, अनूप गौड़, राजपाल रावत, अरुण सेमवाल, गजेंद्र जोशी, अमित कुमार, जयोति देवी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed