फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   aziz qureshi complaint in supreme court

NDA सरकार को कहीं फंसा न दें उत्तराखंड के राज्यपाल

Fri, 29 Aug 2014 04:16 PM IST
गुंजन कुमार / अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Aug 2014 04:16 PM IST
विज्ञापन
aziz qureshi complaint in supreme court

उत्तराखंड के राज्यपाल अजीज कुरैशी को पद छोड़ने के लिए गृह सचिव अनिल गोस्वामी का 5 अगस्त को दूसरी बार किया गया फोन एनडीए सरकार के लिए फजीहत का सबब बन सकता है।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में राज्यपाल कुरैशी ने सवाल खड़ा किया है कि गोस्वामी आखिर किसके कहने पर असंवैधानिक तरीके से इस्तीफे के लिए उन्हें दूसरी बार फोन कर रहे थे।
विज्ञापन


जबकि उससे चार दिन पहले ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल को चिट्ठी लिख कर आश्वस्त किया था कि मंत्रालय उनकी ओर से दी गई जानकारी पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री राजनाथ सिंह बयान देकर झाड़ा पल्ला

aziz qureshi complaint in supreme court

सरकार अब इस पेचीदे सवाल का जवाब तैयार कर रही है, ताकि उसे छह हफ्ते के भीतर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल कर सके।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आधिकारिक तौर पर यह बयान देकर इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है कि उनकी तरफ से राज्यपाल पर किसी तरह का कोई दबाव डाला गया।

याचिका में तारीख और घटनाक्रम के साथ सुप्रीम कोर्ट को बताया गया है कि गोस्वामी ने पहली बार 30 जुलाई को राज्यपाल कुरैशी को फोन कर कहा था कि महिलाओं के साथ दुष्कर्म पर उनके दिए गए बयान के चलते वह इस्तीफा दे दें।

और अगर वह ऐसा नहीं करते तो उन्हें पद से हटा दिया जाएगा। याचिका के मुताबिक कुरैशी ने गोस्वामी के फोन के आधार पर 2 अगस्त को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बयान की सफाई अपने हाथों से सौंपी।

मीडिया को दोषी ठहराया

aziz qureshi complaint in supreme court

साथ ही इसकी पूरी जानकारी गृहमंत्री राजनाथ सिंह को देते हुए बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करने के लिए मीडिया को दोषी ठहराया।

2 अगस्त की इस मुलाकात के बाद राजनाथ ने उन्हें खत लिखकर जानकारी दी कि उनकी दी गई जानकारियों पर मंत्रालय गौर कर रहा है। याचिका के मुताबिक इसके बावजूद 5 तारीख को गोस्वामी ने एक बार फिर कुरैशी को फोन मिलाकर पद छोड़ने के लिए कहा।

गौरतलब है कि कुरैशी ने 21 जुलाई को उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक राज्यपाल होने के नाते बयान दिया था कि पूरी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया जाए तब भी राज्य में बलात्कार की घटनाएं नहीं रुक सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed