फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Azadi ka Amrit Mahotsav 23 prisoners to be released from state jail on August 15

Independence Day: राज्य की जेलों से 23 कैदी 15 अगस्त को होंगे रिहा, सबसे अधिक इस जेल के बंदियों की सजा माफ

Sat, 13 Aug 2022 10:18 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 13 Aug 2022 10:18 AM IST
सार

आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के क्रम में पहले चरण 15 अगस्त के अवसर पर बंदियों की शेष सजा अवधि को माफ करते हुए उन्हें रिहा किया जाएगा। गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Azadi ka Amrit Mahotsav 23 prisoners to be released from state jail on August 15
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राज्य की जेलों में सजा काट रहे 23 बंदियों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिहा कर दिया जाएगा। प्रदेश सरकार ने इन सभी दोष सिद्ध बंदियों की सजा माफ कर दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों के क्रम में पहले चरण 15 अगस्त के अवसर पर बंदियों की शेष सजा अवधि को माफ करते हुए उन्हें रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...हथियारों का सौदागर: लाइसेंसी बंदूकें और कारतूस बेचते-बेचते बन गया तस्कर, यहां है रॉयल आर्म्स के नाम से दुकान
विज्ञापन


इनमें छह महीने से लेकर 10 वर्ष तक की सजा अवधि वाले बंदी शामिल हैं। सबसे अधिक 10 वर्ष की सजा वाले आठ कैदी हैं जिनकी रिहाई के एक से ढाई साल की सजा बाकी है। प्रदेश सरकार ने देहरादून जिला कारागार से चार, हरिद्वार जिला कारागार से चार, संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार सितारगंज से तीन, टिहरी कारागार से दो, हल्द्वानी उप कारागार से आठ, जिला पौड़ी व अल्मोड़ा कारागार से एक-एक कैदी को रिहा किया गया है। इनमें तीन कैदी 22 साल के हैं, जबकि एक बंदी  की आयु 73 वर्ष की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed