फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman card Yojana Getting treatment under Ayushman card is a challenge for patients from other states

Uttarakhand: बाहरी राज्यों के मरीजों के लिए आयुष्मान कार्ड में उपचार कराना चुनौती, बैरंग लौटना है पड़ रहा

Mon, 24 Mar 2025 01:36 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Mar 2025 01:36 PM IST
सार

दून अस्पताल में दस में से सिर्फ एक ही मरीज को आयुष्मान कार्ड से उपचार मिल पा रहा है।  दून अस्पताल को कई मरीजों का अब तक क्लेम नहीं मिल पाया है।

विज्ञापन
Ayushman card Yojana Getting treatment under Ayushman card is a challenge for patients from other states
आयुष्मान कार्ड - फोटो : Istock

विस्तार

बाहरी राज्यों के मरीजों को दून अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से उपचार नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में मरीजों को या तो बैरंग लौटना पड़ रहा है, या पैसे देकर उपचार करवाना पड़ रहा है। दून अस्पताल में हर रोज दस से बारह मरीज उत्तर प्रदेश से आते हैं।

विज्ञापन


आयुष्मान में उपचार के लिए यूपी सरकार की ओर से अनुमोदन न मिलने से मरीजों को खासी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जो मरीज दूसरे राज्यों से आते हैं, उनकी आयुष्मान संबंधी कागजी औपचारिकताएं यूपी एसएचए की ओर से ही पूरी की जाती हैं।
विज्ञापन


आयुष्मान के अंतर्गत मरीजों के उपचार के अनुमोदन के लिए जब पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड किए जाते हैं, तो यूपी सरकार की ओर से अनुमाेदन ही नहीं मिल पाता है। जानकारी के मुताबिक दस में से सिर्फ एक ही मरीज को आयुष्मान का लाभ मिल पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों के दस से भी अधिक मरीजों का उपचार के बाद नहीं मिल पाया क्लेम

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दून अस्पताल को यूपी एसएचए की ओर से दस से भी अधिक मरीजों के उपचार का पैसा नहीं मिल पाया है। इसके लिए प्रबंधन कई बार मांग भी कर चुका है। ऐसी स्थिति में अब अस्पताल बाहरी राज्यों के मरीजों का आयुष्मान में उपचार करने से हाथ खड़े कर रहा है।

ये भी पढ़ें...Kedarnath:  धाम में अभी तीन फीट से अधिक बर्फ जमी, पूरा मंदिर परिसर ढका, कई कैंपों को भी पहुंचा है नुकसान

बाहरी राज्यों के मरीजों का आयुष्मान में उपचार करने में खासी दिक्कतें आ रही हैं। खासतौर पर उत्तर प्रदेश से आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उपचार के अनुमोदन के लिए जब मरीजों के दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं तो यूपी सरकार उसका अनुमोदन ही नहीं देती हैं। साथ ही क्लेम भी देने में आनाकानी करती है।  -डॉ. आरएस बिष्ट, चिकित्सा अधीक्षक दून अस्पताल
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed