फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kedarnath Dham Snow damages many camps temple premises also covered Uttarakhand News in Hindi

Kedarnath: धाम में अभी तीन फीट से अधिक बर्फ जमी, पूरा मंदिर परिसर ढका, कई कैंपों को भी पहुंचा है नुकसान

Mon, 24 Mar 2025 09:28 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Mar 2025 09:28 AM IST
सार

केदारनाथ धाम में कैंप कार्यालय व आवास भवनों की छतें बर्फ से टूटी पड़ी हैं। बर्फबारी से कार्यदायी संस्थाओं के कैंप को व्यापक क्षति पहुंची है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham Snow damages many camps temple premises also covered Uttarakhand News in Hindi
केदारनाथ: बर्फ से ढके कई कैंप - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केदारनाथ में बर्फ से कई कैंपों को व्यापक क्षति पहुंची है। धाम में अभी तीन फीट से अधिक बर्फ है और पूरा मंदिर परिसर बर्फ से ढका हुआ है। यहां आए दिन मौसम खराब होने और ज्यादातर समय बादल छाए रहने के कारण बर्फ नहीं पिघल रही है जिससे आगामी यात्रा तैयारियों को लेकर संशय बना हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मार्च माह के पहले और दूसरे सप्ताह में केदारनाथ में भारी बर्फबारी हुई थी। साथ ही यहां हर दूसरे और तीसरे दिन बर्फबारी हो रही है जिससे धाम में अभी तीन फीट से अधिक बर्फ है। धाम में मंदिर मार्ग से लेकर मंदिर परिसर और अन्य पूरा क्षेत्र बर्फ से ढका है। यहां भवनों की छतों पर बर्फ की मोटी परत जमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन हालातों में आगामी 2 मई से शुरू हो रही यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू करना मुश्किल बना है। यात्रा शुरू होने में अब 39 दिन ही रह गए हैं। दूसरी तरफ केदारनाथ में बर्फ से पुनर्निर्माण कार्य से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के कैंप को भी क्षति पहुंची है। दो दिन लोनिवि के कर्मचारी पैदल मार्ग से जैसे-तैसे केदारनाथ पहुंचे तो देखा कि वहां एमआई-26 हेलिपैड के ऊपरी तरफ कार्यदायी संस्थाओं के कैंप क्षतिग्रस्त पड़े हैं।
 

कार्यदायी संस्थाओं के कैंपों को ज्यादा क्षति
बताया जा रहा है कि कई कार्यदायी संस्थाओं के कैंपों को ज्यादा क्षति पहुंचा है। कैंप कार्यालय व आवास भवनों की छतें बर्फ से टूटी पड़ी हैं। लोनिवि के अधिशासी अभियंता विनय झिक्वांण ने बताया कि केदारनाथ में बर्फबारी से कार्यदायी संस्थाओं के कैंप को व्यापक क्षति पहुंची है।

ये भी पढ़ें...Pithoragarh : हिमालय में ॐ की आकृति जैसा एक और पर्वत दिखा, दोपहर 12 से दो बजे तक नजर आती है बर्फ से बनी छवि

क्षति का सही अनुमान बर्फ हटाने के बाद ही लग पाएगा। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम जोरों पर है। मौसम ने साथ दिया तो अप्रैल के पहले सप्ताह तक पैदल मार्ग केदारनाथ तक खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed