फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ayushman bharat yojana launching in uttarakhand

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री की घोषणा देहरादून में 300 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल बनाएगी सरकार

Mon, 24 Sep 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
ayushman bharat yojana launching in uttarakhand
आयुष्मान योजना का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala

राज्य में महिलाओं और कैंसर रोगियों को इलाज की उच्च स्तरीय सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार की ओर से 300 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किया जाएगा। रविवार को आयुष्मान भारत योजना की लांचिंग पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह घोषणा की है। सीएम रावत ने बताया कि अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल 15 बीघा जमीन में स्थापित किया जाएगा जिसके लिए एक व्यक्ति ने जमीन देने का भी वादा किया है। 

विज्ञापन


सीएम रावत ने कहा कि राज्य के प्रत्येक मरीज को सुगम व गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकताओें में शामिल है। कहा कि उनकी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए निरंतर काम कर रही है। लोगों को घर से अस्पताल व अस्पताल से घर जाने में दिक्कत न हो इसके लिए 139 एंबुलेंस जनवरी तक उपलब्ध हो जाएंगी। आयुष्मान योजना की लांचिंग पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार एंबुलेंस मुहैया कराई गई हैं। सरकार के दूरदराज इलाकों में ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है जिसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

  
कोरोनेशन अस्पताल में होगी 100 बेड की अतिरिक्त व्यवस्था 
आयुष्मान भारत योजना की लांचिंग के दौरान सीएम रावत ने घोषणा की कि सरकारी अस्पतालों में बेड की कम संख्या को देखते हुए कोरोनेशन अस्पताल में 100 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिए अलग से बजट का प्रावधान किया जा रहा है। 100 बेड की व्यवस्था होने से देहरादून व अन्य जिलों से इलाज के लिए आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पौड़ी में ट्रांजिट हॉस्टल का भी किया उद्घाटन 
कार्यक्रम के दौरान सीएम रावत ने पौड़ी में ट्रांजिट हॉस्टल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ट्रांजिट हास्टल के निर्माण से लोगों को ठहरने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि पौड़ी राज्य सरकार के कई बड़े सरकारी कार्यालय भी हैं। 
 

आयुष्मान योजना के तहत 1350 बीमारियों का होगा इलाज

आयुष्मान भारत योजना के तहत 1350 बीमारियां कवर होंगी। सचिव स्वास्थ्य नितेश कुमार झा ने बताया कि योजना के तहत 1350 बीमारियों का इलाज होगा। जिनमें से हृदयरोग से संबंधित 130, नेत्ररोग से संबंधित 42, नाक-कान-गले से संबंधित 94, हड्डी रोग से संबंधित 114, यूरिन से संबंधित 161, स्त्रीरोग से संबंधित 63, सर्जरी से संबंधित 253, न्यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी व बर्न से जुड़ी 115, दांतों से संबंधित नौ, बच्चों से संबंधित 156, मेडिसिन से संबंधित 70 और कैैंसर से संबंधित 112 बीमारियों का इलाज किया जाएगा। योजना के तहत अस्पतालों में भर्ती मरीजों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए अस्पतालों में आरोग्य मित्रों की तैनाती की जा रही है। शिकायतों के निस्तारण के लिए ब्लाक, जिला व राज्य स्तर पर शिकायत निवारण समितियों का गठन किया जा रहा है।

योजना की जानकारी के लिए डायल करें 104 नंबर 
आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह हेल्पलाइन शुरू की गई है।

राजधानी में इन अस्पतालों में मिलेगी इलाज की सुविधा
आयुष्मान भारत योजना के तहत श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट, सुभारती हास्पिटल, विनोद आर्थो क्लीनिक डालनवाला, दून नर्सिंगहोम, कालिंदी चिकित्सालय, कंडारी नर्सिंगहोम, रामरती आई हास्पिटल, अमृतसर आई हास्पिटल, एमएस नैथानी आई सेंटर, रामकृष्ण मिशन आश्रम विवेकानंद नेत्रालय, एसके मेमोरियल हास्पिटल के अलावा दून अस्पताल, कोरोनेशन अस्पताल में इलाज की सुविधा मिलेेगी। इसी तरह पूरे राज्य में 113 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed