फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayurveda Department Approval of 82 new posts for eight upgraded hospitals Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: आयुर्वेद विभाग में आठ उच्चीकृत अस्पतालों के लिए 82 नये पदों की मंजूरी, सचिव आयुष ने जारी किए आदेश

Sat, 09 Mar 2024 06:37 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Mar 2024 06:37 PM IST
सार

आठ उच्चीकृत आयुर्वेद अस्पतालों के लिए 82 नये पद सृजित किए गए हैं, जिसमें वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक, स्टाफ नर्स के पद शामिल हैं।

विज्ञापन
Ayurveda Department Approval of 82 new posts for eight upgraded hospitals Uttarakhand news in hindi
आदेश जारी - फोटो : Istock

विस्तार

प्रदेश में आठ उच्चीकृत आयुर्वेद अस्पतालों के लिए 82 नये पद सृजित करने की मंजूरी मिल गई है। इस संबंध में सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आदेश जारी किए हैं। शीघ्र ही विभाग इन पदों पर भर्ती प्रकिया शुरू करेगा।

विज्ञापन

आदेश के अनुसार उच्चीकृत आयुर्वेद अस्पताल झाझरा, माजरा, मुनिकी रेती, चंबा, बड़कोट, कोटद्वार, पौड़ी और पिथौरागढ़ के वड्डा के संचालन के लिए 82 नये पद सृजित किए गए। जिसमें वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, पंचकर्म सहायक, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक, वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायक, स्टाफ नर्स के पद शामिल हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कांग्रेस सत्ता में आई तो करेगी ये पांच काम, माहरा ने की पत्रकारवार्ता...मनीष खंडूडी पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें झाझरा आयुर्वेद अस्पताल के लिए 11, माजरा में 11, चंबा में 11, मुनिकी रेती में 11, बड़कोट में 11, पौड़ी में पांच, कोटद्वार में 11, पिथौरागढ़ के वड्डा में 11 पद सृजित किए गए। सचिव ने इन पदों को आयुर्वेद सेवा नियमावली के तहत भरने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed