फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   automatic camera vigil on traffic rule breakers in dehradun

यातायात के नियम तोड़ने वाले सावधान, आज से आप पर रहेगी इसकी नजर

Mon, 01 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
automatic camera vigil on traffic rule breakers in dehradun
traffic - फोटो : अमर उजाला

जाम से निकलते ही अगर आप फर्राटा भरने के शौकीन हैं तो यह आदत आपको मुश्किल में डाल सकती है।

विज्ञापन


सोमवार से शहर व आसपास के क्षेत्र में लगे ऑटोमैटिक कैमरे सक्रिय हो जाएंगे। इन कैमरों में ओवरस्पीड वाहन की तस्वीर कैद होगी, जिसके बाद चालान वाहन स्वामी के घर पहुंचेगा। शहर में दो जगह रेड लाइट जंप करने पर भी इसी तरह कार्रवाई होगी।

बता दें कि पिछले दिनों शहर और आसपास के क्षेत्र में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत ये कैमरे लगाए गए थे। इनमें दो तरह के कैमरे शामिल हैं। पहला थ्री डी राडार स्पीड वॉलेशन चेक कैमरा सिस्टम और दूसरा ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्नीशन (पहचान) सिस्टम शामिल हैं।

विज्ञापन

ये कैमरे महाराजा अग्रसेन चौक, एनआईईपीवीडी, नंदा की चौकी, एफआरआई, मंडी चौक और मसूरी डायवर्जन पर लगे हैं।

एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि इन्हीं जगहों पर ज्यादातर ओवरस्पीड के मामले सामने आते हैं। इसके कारण अक्सर घातक दुर्घटनाएं होती हैं।

उन्होंने बताया कि ओवरस्पीड वाले वाहनों का चालान मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत किया जाएगा। जबकि, हाईकोर्ट के आदेशानुसार बार बार गलती सामने आने पर वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा। गौरतलब है कि अक्सर इन जगहों पर यातायात जाम की स्थिति बनती है और जाम खुलते ही लोग वाहन तेज दौड़ाने लगते हैं।

कानफोड़ू साइलेंसर के खिलाफ 15 दिन का अभियान आज से

बुलेट पर ‘कानफोड़ू’ रेट्रो व मोडिफाइड साइलेंसर लगाने के शौकीनों को भी सावधान होने की जरूरत है।

यातायात पुलिस सोमवार से ऐसे वाहनों के खिलाफ 15 दिन का अभियान शुरू करने जा रही है। इसके अलावा मल्टी टोन हार्न के खिलाफ भी इस अभियान में कार्रवाई की जाएगी।

इन अपराध में पुलिस आरोपी का 1000 रुपये तक का चालान कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed