फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   auto union chakka jam in dehradun

ऑटो चालकों का चक्का जाम आज, ऑटो रिक्शा यूनियन ने किया सचिवालय कूच

Mon, 01 Oct 2018 10:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Oct 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
auto union chakka jam in dehradun
Auto - फोटो : Google.in

भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले दून ऑटो रिक्शा यूनियन अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में आज सचिवालय कूच किया। इसके अलावा उन्होंने चार घंटे चक्काजाम भी किया।

विज्ञापन


आंदोलन को कांग्रेस, बसपा, आप, उक्रांद समेत कई दलों ने भी समर्थन दिया है। यूनियन से जुड़े सभी ऑटो चालक सोमवार सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड में एकत्र हुए। इसके बार दोपहर 12:30 बजे सचिवालय कूच किया। सचिवालय कूच और चार घंटे के चक्काजाम में भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 40 ट्रेड यूनियन के हजारों लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


यूनियन से करीब 3400 ऑटो जुड़े हुए हैं, ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आईएसबीटी परिसर में रविवार को हुई बैठक में यूनियन के अध्यक्ष बालेंद्र तोमर ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस से चलने वाले ऑटो के अलग-अलग माइलेज के चलते एक रेट का मीटर लगाना संभव नहीं है। आरटीओ की ओर ऑटो में मीटर लगाना अनिवार्य किया गया है। ऐसे में ऑटो संचालकों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महामंत्री मनिंद्र सिंह बिष्ट, बिलाल कुरैशी, इमरान मलिक, कमल रावल, दिनेश शर्मा, हिमांशु तोमर, नौशाद अंसारी, डीपी शर्मा, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे। 

एक गुट ने चक्काजाम को बताया असंवैधानिक 

दून ऑटो रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध दून ऑटो रिक्शा यूनियन के चक्काजाम को असंवैधानिक बताया है। उनका कहना है कि किराया मीटर केवल ऑटो रिक्शा पर थोपना और नए ऑटो रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन नहीं करने को लेकर शासन से वार्ता चल रही है।

ऑटो रिक्शा की फिटनेस में आने वाली दिक्कतों के लिए यूनियन ने हाईकोर्ट में अपील की है। दूसरा गुट भारतीय मजदूर संघ के  कार्यक्रम के जरिए आंदोलन को बड़ा दिखाना चाहता है। यूनियन से जुड़े तमाम ऑटो संचालक खुद चक्काजाम में शामिल नहीं हो रहे हैं। हमारी यूनियन के द्वारा 2324 ऑटो संचालित किए जाते हैं, जनता को किसी भी तरह से परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

अगर हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। दूसरे गुट वाले हमारी यूनियन के लोगों को भड़का रहे हैं। आंदोलन को सफल बनाया जाएगा।
- बालेंद्र तोमर, अध्यक्ष दून ऑटो रिक्शा यूनियन 

ऑटो में किराया मीटर अनिवार्य है। इसे लेकर जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मीटर लगने के बाद ऑटो संचालक सवारी से मनमाना किराया नहीं वसूल पाएंगे। इसलिए वह इसका विरोध कर रहे हैं।
- डीसी पठोई, आरटीओ  
 

दून ऑटो रिक्शा यूनियन की मांगें 

- फेयर मीटर की अनिवार्यता खत्म की जाए। अलग-अलग फ्यूल के रेट और माइलेज में अंतर के कारण एक रेट का मीटर लगाना सही नहीं है। 
- डीजल ऑटो की रिप्लेसमेंट जल्द खोली जाए। देहरादून को छोड़कर प्रदेश में कहीं भी डीजल ऑटो की रिप्लेसमेंट कहीं पर बंद नहीं है। 
- ऑटो के परमिट की परिधि 25 से बढ़ाकर 40 किलोमीटर किया जाए या एयरपोर्ट, सहस्त्रधारा, डाट काली मंदिर, हरबर्टपुर एवं कुठालगेट पर जाने की अनुमति दी जाए। 
- ऑटो पार्किंग के लिए नगर निगम से 200 स्टैंड स्वीकृत किए जाएं। 
- ऑटो का इंश्योरेंस फीस चार से नौ हजार हजार कम किया जाए। इसमें एक्सीडेंटल क्लेम एक से बढ़ाकर पांच लाख किया जाए। 
- ओला टैक्सी की लोकल बुकिंग बंद की जाए। 
- रेलवे स्टेशन पर ऑटो का पार्किंग शुल्क 1050 से घटाकर पूर्व की तरह 200 रुपये प्रति ऑटो किया जाए। 
- ई-रिक्शा और ओला टैक्सी को ऑटो स्टेशनों से सवारी उठाने की अनुमति न दी जाए। 
- ई-रिक्शा का संचालन नेशनल हाईवे एवं मुख्य मार्गों से बंद किया जाए। वहीं ई-रिक्शा का किराया 10 रुपये प्रति सवारी की जाए। 
- ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन तुरंत बंद किया जाए। 
- ई-रिक्शा का वेरिफिकेशन कर व बेच नंबर देकर केवल इनके स्वामी को ही ई-रिक्शा चलाने की अनुमति दी जाए। 
- राजधानी के अंदर शाम छह से सुबह छह बजे तक ई-रिक्शा के संचालन पर रोक लगाई जाए।   

भारतीय मजदूर संघ की श्रमिक आक्रोश रैली आज 
विभिन्न समस्याओं के समर्थन में भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों की आक्रोश रैली  सोमवार को निकालेगी। संगठन के जिला मंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि रैली में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। सभी श्रमिक सुबह 10 बजे परेड ग्राउंड में एकत्र होंगे। यहां सभा होगी, जिसे राष्ट्रीय महामंत्री बी उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार, प्रांत संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी, प्रदेश अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री शेखरानंद पांडेय संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे रैली सचिवालय की ओर कूच करेगी। रैली में दून ऑटो रिक्शा यूनियन से जुड़े ऑटो चालक और संचालक भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed