फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Attempt to sell NRI bungalow by making fake documents

Dehradun News: एनआरआई के बंगले के फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचने का प्रयास

Fri, 22 Nov 2024 06:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
Attempt to sell NRI bungalow by making fake documents
-बंगले की स्वामी की मित्र की ओर से नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

देहरादून। एनआरआई के करोड़ों के बंगले पर कुछ लोगों ने कब्जे का प्रयास किया। अब आरोपी फर्जी दस्तावेज के सहारे इसे बेचने की फिराक में थे। बंगले की स्वामी की मित्र ने नौ लोगों के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि सुमन देवी निवासी किशनपुर ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी सहेली रीतू मेहता पिस्टरिटो वर्तमान में अमेरिका के कैलीफोर्निया में रहती हैं। उनका राजपुर में एक बंगला है। इसकी देखभाल के लिए उन्होंने सुमन देवी को कहा था। सुमन के अनुसार कुछ दिनों से इस बंगले पर अज्ञात लोगों का आना-जाना लगा रहता था। इसकी शिकायत उन्होंने अपने परिचितों से की तो उनके माध्यम से इन सभी को यहां से हटा दिया गया। पता चला कि ये लोग इस बंगले पर कब्जा करना चाह रहे थे। सुमन ने अपनी सहेली को संपर्क करना चाहा लेकिन उनका फोन नहीं लगा। उन्होंने रीतू के भाई को दुबई में भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे भी संपर्क नहीं हो पाया। इस पर उन्होंने खुद से ही पड़ताल की।
विज्ञापन




पता चला कि इन लोगों को बंगले के पास में रहने वाला फरमान इलाही मदद कर रहा है। अब उन्होंने इसके फर्जी दस्तावेज भी बना लिए हैं, जिनके सहारे ये लोग इस बंगले को बेचना चाहते हैं। इस आधार पर सुमन की शिकायत पर राजपुर थाने में शेरखान निवासी पीरवाली गली, सहारनपुर, सलमान निवासी परवल, पटेलनगर, इम्तियाज निवासी परवल, अकबर निवासी नूर बस्ती, छप्परवाली मस्जिद के पास सहारनपुर, अब्दुल मतीन निवासी अमन कॉलोनी, सहारनपुर, सोनू मूंछ कथित गौ रक्षा संगठन, हाजी अशरफ निवासी मुरीबान, नखाशा बाजार, कोतवाली नगर, सहारनपुर, फरमान इलाही निवासी किशनपुर मूल निवासी राजन कूचा नाहर कूचा चैलान दरियागंज, नई दिल्ली और विकास सुनदहियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed